फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

थम गई बरसात, जिले में सूखे के हालात

Wed, 05 Aug 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 05 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
सावन में बरसात नहीं होने से जिले में सूखे के हालात उत्पन्न हो गए हैं। सच्चाई का आलम ये है कि शासन ने पचास प्रतिशत पानी में कटौती कर दी है। इससे अधिकांश नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है।हैरत है कि इस पर भी कृषि विभाग धान की रोपाई को लेकर झूठा दावा कर रहा है। जुलाई और अगस्त माह में बरसात नहीं होने के बाद भी 90 प्रतिशत धान की रोपाई का आंकड़ा शासन को भेजा जा चुका है।  
विज्ञापन


जिले में बरसात नहीं होने के कारण धान की रोपाई प्रभावित है। नहरों में पानी नहीं है। जिले की नहरों में मिलने वाले पानी में पचास प्रतिशत की कटौती की गई है। इससे अधिकांश नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। बरसात के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते वर्ष से भी कम वर्षा इस बार हुई है। पांच अगस्त 2015 तक 306.6 मिमी बरसात हुई है, जबकि वर्ष 2014 में पांच अगस्त तक 335.3 मिमी बरसात हुई थी और सबसे अच्छी वर्षा वर्ष 2013 में पांच अगस्त तक 688.8 मिमी हुई थी। इससे यह स्पष्ट है कि जिले में जब बरसात ही नहीं हुई, तो किसानों ने धान की रोपाई कैसे कर लिया। इसके बाद भी कृषि विभाग फर्जी रिपोर्ट भेजकर किसानों का गला घोंटना चाह रहा है। विभाग ने शासन को जो आंकड़ा भेजा है, उसमें अभी तक 90 प्रतिशत किसानों के धान की रोपाई करने की बात कही गई है। जबकि वास्तविकता तो यह है कि अभी चालीस प्रतिशत किसान धान की रोपाई नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed