फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

एमपी में ट्रेन दुर्घटना से कैंसिल हुई उद्योगनगरी

Wed, 05 Aug 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 05 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
एमपी में हुई ट्रेन दुर्घटना का असर प्रतापगढ़ में भी पड़ा है। दुर्घटना के कारण बुधवार की देर रात प्रतापगढ़ से मुंबई जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया। कंट्रोल ने इसकी सूचना देर शाम को दी। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतें आईं। लोग रिफंड लेने के लिए काउंटर पर खड़े रहे।
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पुल पर मुंबई की ओर जा रही 3201 पटना-कुर्ला जनता एक्सप्रेस और उधर से आ रही 11701 कामायनी एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना की वजह से रेलवे रूट बाधित हो गया। बुधवार को मुंबई से प्रतापगढ़ आ रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस देर रात पहुंची। यहां पहुंचने के बाद ट्रेन को रेल प्रशासन ने मुंबई न भेजकर कैंसिल कर दिया। खास बात यह है कि उद्योगनगरी कैंसिल होगी, दिन भर इसकी भनक तक यात्रियों को नहीं थी। रेल प्रशासन ने इसकी सूचना यात्रियों को देने की जरूरत नहीं समझी। इसकी वजह से यात्रियों के बीच ऊहापोह की स्थिति रही। वे समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करें।
विज्ञापन


यात्री मुंबई जाने के लिए पूरी तैयारी करके प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंचे थे। शाम करीब सात बजे कंट्रोल ने मैसेज कर उद्योगनगरी के कैंसिल किए जाने की सूचना स्टेशन मास्टर कार्यालय और बुकिंग के साथ आरक्षण कार्यालय को दी। इंक्वायरी बोर्ड पर भी इसके बाद ट्रेन के कैंसिल होने की सूचना दी गई। दूरदराज से आए यात्रियों का आरोप था कि रेलवे की लापरवाही के कारण उनको सही समय पर सूचना नहीं मिल पाई। सूचना मिल गई होती तो वे समय से घर लौट जाते। उनको इतनी दिक्कतें न आती। इस बारे में एसएस केएन शर्मा को फोन किया गया, मगर उनका फोन नहीं उठा। आरक्षणकर्मी सुधीर द्विवेदी और बुकिंग कर्मी महेश मिश्रा ने बताया कि उद्योगनगरी को कैंसिल कर दिया गया है। इसका मैसेज कंट्रोल से मिला है। सुधीर ने बताया कि यात्रियों का फुल रिफंड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed