फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

धन मिलने के बाद भी अलग नहीं किया गया अस्पतालों का फीडर

Sun, 02 Aug 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 02 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिला और महिला अस्पताल में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था बिजली विभाग की लापरवाही के चलते नहीं हो पा रही है। अस्पतालों में फीडर लगाकर अलग से लाइन चालू करने के लिए शासन तीन साल पहले 98 लाख का बजट बिजली विभाग को दे चुका है। उसके बावजूद अभी तक अस्पतालों को अलग से लाइन नहीं मिल पाई है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति रहे इसके लिए शासनादेश जारी है। महिला और पुरुष अस्पताल के लिए शासन ने 98 लाख रुपये रिलीज कर दिए थे। मगर तीन साल बीतने के बाद भी बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। अगर अस्पताल में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार आ जाता है तो मरीजों को बड़ी राहत होगी। इसके साथ ही आपरेशन, जांच आदि का कार्य भी प्रभावित नहीं होगा। इससे डीजल का बोझ भी कम हो जाएगा। सरकारी कोष पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इस बारे में जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉक्टर आरडी द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल का फीडर अलग करने के लिए बिजली विभाग को कई बार पत्र लिखा गया, मगर अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। यह मामला डीएम के भी संज्ञान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed