फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बिना टिकट वाले यात्रियों को दौड़ाकर पीटा

Wed, 22 Jul 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 22 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
बुधवार को रेलवे स्टेशन पर मिले बिना टिकट यात्रियों की शामत आ गई। लखनऊ से पुलिस बल के साथ आए चेकिंग स्टाफ ने भागने वाले यात्रियों को स्टेशन के अंदर और बाहर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान चेकिंग दल ने कइयों को पकड़ा और जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


लखनऊ डिवीजन के वाणिज्य विभाग की टीम ने बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया है। बुधवार को सीनियर डीसीएम अश्वनी श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित स्क्वॉयड टीम में शामिल करीब दर्जन भर चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ के लोग प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंचे। टीम के सदस्य पद्मावत एक्सप्रेस से प्रतापगढ़ स्टेशन पर उतरे और प्लेटफार्म पर चेकिंग शुरू कर दी। जो बिना टिकट मिला, उसका चालान शुरू कर दिया। इस बीच वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस आ गई। स्टाफ ने ट्रेन को घेरकर चेेक करना शुरू कर दिया। बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे। आरपीएफ वालों ने डंडा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। उसके बाद जो मिला उसको पीटना चालू कर दिया। पार्सल घर के पीछे कॉलोनी में घुसकर आरपीएफ वालों ने यात्रियों को पीटा।
विज्ञापन


 उनका कलर पकड़कर थाने लाया गया। इससे परिसर में भगदड़ मच गई। भगदड़ के चक्कर में कई लोग मुंह के बल गिर पड़े। टीबी अस्पताल के पीछे रहने वाला मकसूद इसी चक्कर में घायल हो गया। उसने बताया कि वह अमेठी में पढ़ता है। उसके पास एमएसटी था। उसके बाद भी आरपीएफ वालों ने उसको पीट दिया। हालांकि बाद में उसको जाने दिया गया। बाद में रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान दर्जन भर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग दल में प्रतापगढ़ से सीआईटी एसएन पांडेय, संजय पाल, रामसिंह, बद्री यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed