{"_id":"5b7f304d5267a1e37e1eeda4e85f1cf6","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आवास के छत का प्लास्टर गिरा, डॉक्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आवास के छत का प्लास्टर गिरा, डॉक्टर घायल
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल के पिछले हिस्से में कई साल पहले बने कर्मचारी आवास की छत का प्लास्टर मंगलवार गिर पड़ा। चपेट में आने से एक डाक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुन आसपास के आवासों में रहने वाले कर्मचारी भागकर उनके कक्ष में पहुंचे। घटना से कर्मचारियों में दहशत है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनुज चौरसिया सुबह करीब नौ बजे स्नान करने की तैयारी में थे। इसी बीच अचानक छत का प्लास्टर भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। जब तक वह कुछ समझ पाते कि उन्हें काफी चोटें आ गई थीं। प्लास्टर गिरने की आवाज सुन पड़ोस के आवास में रहने वाले अन्य कर्मी भागकर उनके कक्ष में पहुंचे तो हालात देख दंग रहे। चोट लगने से घायल डॉक्टर को सभी जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। डॉक्टर को हाथ और आंख के पास ज्यादा चोटें आई हैं। गौर करने वाली बात ये है कि कुछ माह पूर्व एसएनसीयू की छत गिर पड़ी थी। मौत के बंगले में रहने वाले कर्मचारी खुद की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। दबी जुबान कर्मचारी कहते हैं कि पुराने आवासों की मरम्मत नहीं कराई जा रही। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन