फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बिजली चेकिंग अभियान पर निकली टीम से भिड़े लोग

Tue, 21 Jul 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद से आए बिजली विभाग के एसी रवींद्र कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को चेकिंग अभियान पर निकली टीम से लोग भिड़ गए। अचलपुर और पूर्वी सहोदरपुर में टीम ने कटियामारों को पकड़ा। कनेक्शन लेने के बावजूद भी एक उपभोक्ता की लाइन काट दी गई। इससे लोग भड़क उठे और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुराने मीटर भी बदले गए। एसी रवींद्र कुमार बिजली अधिकारियों की टीम के साथ कादीपुर उपकेंद्र पहुंचे। यहीं से चेकिंग अभियान की शुरुआत की। कादीपुर, अचलपुर के विकासनगर और पूर्वी सहोदरपुर में कनेक्शनों की पड़ताल की गई। इस दौरान दो लोग चोरी से बिजली जलाते पकड़े गए। उनकी लाइन काट दी गई।
विज्ञापन


दो लोगों का लोड बढ़ाया गया। 25 घरों में लगे पुराने मीटर बदले गए। उसके स्थान पर नया मीटर लगाया गया। मीटर कमरे के बाहर खुले जगह पर लगाया गया। हालांकि कुछ लोगों ने इसका भी विरोध किया। एक्सईएन प्रथम जीसी यादव ने बताया कि 58 घरों का कनेक्शन चेक किया गया। एक घर का कनेक्शन सही था, मगर वह गलती से कट गया था। इसको लेकर थोड़ी बहुत कहासुनी हो गई थी। बाकी सब कुछ ठीक रहा। चेकिंग के दौरान एसडीओ टाउन वीके चौधरी, जेई एसबी प्रसाद और कर्मचारी रहे। चेकिंग की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। आसपास के गांव में भी चेकिंग से हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के डर से लोग घर और दुकान बंद करके भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed