फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज

Sat, 18 Jul 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 18 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जनपद में शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया। हर तरफ खुशी का माहौल रहा। खुदा की बारगाह में लोगों के आंसू बहे और खुदा पाक से रमजान माह में इबादत का मौका देने के लिए शुक्रिया अदा किया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर लोगों ने बधाई दी। अल्लाह के नेक बंदों ने सभी के लिए अल्लाह से खुशियां मांगी। गांव से लेकर शहर तक में खुशी का आलम रहा। नए वस्त्र और सिर पर आकर्षक टोपियां नमाजियों की रंगत बढ़ा रही थीं। खुदा की बारगाह में आम-ओ-खास सभी ने सिर झुकाया।
विज्ञापन


जनपद में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम भाइयों के चेहरों पर खुशी की परछाई तैरती रही। सुबह से ही नमाज की तैयारी में बड़े, बुजुर्ग और बच्चे जुटे रहे। नए कपड़ों में सजकर सिर पर टोपियों को संवारते हुए सभी मस्जिदों व ईदगाहों की ओर बढ़े। देखते ही देखते शहर व ग्रामीण अंचलों के ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां साढ़े नौ बजे नमाज शुरू हुई। नमाजियों ने बड़े ही करीने के साथ इबादत की। यहां सुल्तानपुर से आए मौलाना लतीफ साहब ने नमाज अदा कराई। इसके पूर्व अपनी तकरीर में मौलाना ने अल्लाह के बंदों को नेकी के रास्ते पर चलने का इल्म दिया। कहा कि इस्लाम में मुल्क के प्रति प्यार और भाईचारे की तासीर मिलती है। इस्लाम को मानने वाले लोग इसके विपरीत कार्य नहीं करते। नमाज बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। बच्चों और महिलाओं ने भी एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


जामा मस्जिद में मौलाना रईस अहमद, चांद तारा मस्जिद में मौलाना इस्तियाक साहब, शेख जी मस्जिद में मौलाना फखरुज्जमा और गोंडे में हाफिज रियाज ने ईद की नमाज अदा कराई। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध ईदगाह और मस्जिदों के बाहर देखने को मिले। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर पांडेय, सीओ एसके वर्मा, शहर कोतवाल अनिल कुमार बराबर चक्रमण करते रहे। रास्तों में सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे। आला अधिकारी बराबर ईद की नमाज होने तक थानेदारों और तहसीलदारों से जानकारी लेते रहे। अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला और एएसपी पश्चिमी लालगंज तहसील इलाके में भ्रमण कर ईदगाह और मस्जिदों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed