फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

चिलबिला रेलवे क्रासिंग पर रेल पटरी धंसी

Tue, 05 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Tue, 05 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
चिलबिला रेलवे क्रासिंग पर सोमवार दोपहर रेल पटरी धंस गई। इससे चिलबिला-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर गाड़ियाें का आवागमन करीब घंटेभर ठप रहा। इलाहाबाद-फैजाबाद और लखनऊ-वाराणसी रूट की गाड़ियां जगह-जगह खड़ी रहीं। हालांकि रेलवे के अधिकारियों ने इसे रूटीन वर्क बताया।
विज्ञापन


चिलबिला गेट पर ट्रेनों की क्रासिंग के लिए दो रेल पटरियों के बीच बनी कैंचीनुमा पटरी घिसकर जमीन में धंस गई। इससे ट्रेनों का प्लेटफार्म बदलने में दिक्कत आने लगी। रेल पटरी को ठीक कराये बिना गाड़ियाें का संचालन संभव नहीं था। इससे हादसा हो सकता था। की-मैन ने इसकी जानकारी पीडब्ल्यूआई जितेंद्र को दी। उन्होंने वेल्डिंग मशीन और कर्मचारियों को लगाकर पटरी को ठीक कराया। जो स्थान घिस गया था उसमें लोहा भरकर दोनों पटरियों के बराबर किया गया। जब तक काम चलता रहा गाड़ियों का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन



 वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी, इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर चिलबिला में जबकि काशी विश्वनाथ और पद्मावत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ में रुकी रहीं। पटरी पूरी तरह से ठीक भी नहीं हो पाई थी कि इंटरसिटी और पैसेंजर को चला दिया गया। उसके बाद फिर से मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया जो देर शाम तक चलता रहा। इस बीच ट्रेनों को काशन पर चलाया गया। इस बारे में पीडब्ल्यूआई जितेंद्र का कहना था कि पटरी उस स्थान पर घिस गई थी। उसकी रिकंडीशनिंग की जा रही थी। यह रूटीन का काम है। गाड़ियां लेट नहीं हुई। काशन पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed