फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

Fri, 17 Jul 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 17 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
ईद पर्व पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार की शाम शहर व आस-पास के इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। दर्जनों गाड़ियों का काफिला हूटर बजाते हुए पूरे शहर में घूमा। काफिले की अगुवाई एसपी अखिलेश चौरसिया व सदर एसडीएम जेपी मिश्र ने की। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के इस काफिले में बाइकभी शामिल रहीं। देर शाम प्रशासनिक अमला हुटर बजाते हुए दर्जनों गाड़ियों के साथ सड़क पर निकला। आगे-आगे बाइक सवार थानेदार व दरोगा और सिपाही पायलटिंग करते रहे। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने सबसे पहले शहर में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन


शहर के चौक, जेल रोड, सदर बाजार, ठठेरी बाजार, भंगवाचुंगी होते हुए पीडब्लूडी चौराहा, सिविललाइंस, मीराभवन मार्ग से निकल कर कटरामेदनीगंज औद्योगिक क्षेत्र आस्थान, भुपियामऊ, राजगढ़ सहि आसपास के तमाम प्रमुख चौराहाओं व बाजाराें में फ्लैग मार्च किया गया। हूटर की आवाज और भारी संख्या में पुलिस संग अफसरों की गाड़ी जिधर से भी निकली लोग भौचक रहे। पहले तो लोग अनहोनी की आशंका से परेशान हो उठे। बाद में उनकी समझ आया कि ईद पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैग मार्च किया जा रहा है। बताते चलें कि ईद पर सुरक्षा व शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस व जिला प्रशासन ने मजबूत किलेबंदी की है। हर थानों पर तैनात सिपाहियों व थानेदारों और दरोगाओं को हर तरह की खबर को संजीदगी से लेने की सख्त हिदायत दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अफसरों ने मातहतों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed