{"_id":"a3b96a4a74cb64ff28cae28570583c4d","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय भुगतान में पांच साल सेवा की अनिवार्यता खत्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय भुगतान में पांच साल सेवा की अनिवार्यता खत्म
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 16 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के वित्तविहीन हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में तैनात शिक्षकों के मानदेय भुगतान में पांच साल सेवा की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। प्रमुख सचिव की मौजूदगी में हुई बैठक में शिक्षकों की तैनाती में आरक्षण लागू होने की बाध्यता खत्म कर दी गई है। इससे स्कूलों में तैनात सभी शिक्षकों को मानदेय की आशा जगी है। वित्तविहीन मान्यता प्राप्त और अशासकीय माध्यमिक कॉलेजों में अंशकालिक अध्यापकों को मानदेय भुगतान के लिए 9 जुलाई को हुई बैठक में कार्यरत अध्यापकों की सेवा संबंधी पांच साल की सेवा को समाप्त कर दिया गया है।
शिक्षकों की तैनाती में आरक्षण की बाध्यता भी समाप्त कर दी गई है। इससे जिले के वित्तविहीन स्कूलों में तैनात लगभग बारह हजार शिक्षकों को मानदेय मिलने की आशा जग गई है। शासन के पुराने मानक पर लगभग आधे की संख्या में शिक्षक मानदेय की दौड़ से बाहर हो गए थे। शासन के इस फैसले की वित्तविहीन प्रबंधक महासभा के जिलाध्यक्ष गंगाप्रसाद पांडेय ने शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी और प्रबंधक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार त्रिपाठी के प्रयास के सराहना की है। उन्होंने कहाकि इन शिक्षक नेताओं के प्रयास से अब सभी वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय मिलने की आशा जगी है।