{"_id":"3e4a0e50c025b3fd4a66bdca9e29b807","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में आए युवक की कुएं में गिरने से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में आए युवक की कुएं में गिरने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साले की ससुराल आए एक युवक की मंगलवार रात कुएं में गिरने से मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। परिवारीजन बिना पुलिस को सूचित किए शव लेकर अपने घर चले गए। सुल्तानपुर जनपद के जजौर निवासी सोनू यादव (40) की ससुराल चिलबिला में है। उसकी काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही है। पत्नी सुनीता संग वह गत दिनों अपनी ससुराल चिलबिला आ गया। वहां से इलाज कराने के लिए साले राजेश की ससुराल पुरानी जामताली पहुंच गया। परिवार के लोग किसी ओझा से झाड़फूंक करा रहे थे।
मंगलवार को वह सभी के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब बारह बजे वह बिस्तर से उठा और कहीं चला गया। दो घंटे बाद पत्नी सुनीता की आंख खुली। वह पति को बिस्तर पर न देख परेशान हो गई और इधर-उधर खोजबीन करने लगी। सोनू की तलाश में लोग भागदौड़ करने लगे। तभी किसी की नजर कुएं में गई। सोनू अंदर गिरा था। लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की मदद से भोर में लोग सोनू को बाहर निकालने में कामयाब हो सके। हालांकि तब तक उसकी सांस थम चुकी थीं। यह देख लोग रोने-बिलखने लगे। बाद में शव लेकर घर चले गए। उधर, एसओ बलिराम मिश्रा ने ऐसी घटना की जानकारी से इनकार किया।