{"_id":"c14e9fdb7fd48e851a5955451af8a72b","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूब रहे मासूम को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूब रहे मासूम को बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से खेलने बाहर निकला एक मासूम सई नदी में डूबने लगा। नदी में नहा रहे दो किशोरों ने अपनी जान पर खेलकर उसे निकाला। इसके बाद मासूम को लालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बच्चे को बचाने वाले किशोरों की बहादुरी की ग्रामीणों ने सलाम किया।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरीबोझ निवासी उदयपाल सरोज का करीब सात वर्षीय पुत्र राज सोमवार दोपहर खेलने के लिए घर से निकला। वह खेलते-खेलते गांव से कुछ दूर स्थित सई नदी के उड़हिना घाट पर पहुंच गया। यहां नदी में कुछ युवक पहले से नहा रहे थे। राज को न जाने क्या सूझी कि वह भी अचानक नदी में कूद गया। सई नदी में कूदते ही वह गहरे पानी में समाने लगा। बच्चे को पानी में डूबता देख बरीबोझ निवासी विनीत सरोज (17) पुत्र बाबूलाल और रिश्तेदारी में आए सांगीपुर के पहाड़पुर के दीपक सरोज (16) पुत्र शिवप्रसाद आननफानन में उसकी तरफ बढ़े। दोनों डूब रहे मासूम को बचाने की जद्दोजहद करने लगे। इस बीच आसपास मवेशी चराने निकले लोग भी उड़हिना घाट पर पहुंचे।
पानी में विनीत और दीपक ने साहस का परिचय देते हुए लगभग दस मिनट में राज को बचा लिया और घाट के किनारे ले गए। पानी में कई बार डूबने और उतराने से मासूम अचेत हो गया था। जानकारी होते ही रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में उसे लालगंज सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने राज के पेट से पानी को निकाला। इसके बाद मासूम की हालत में सुधार हो सका। उधर विनीत व दीपक की बहादुरी को ग्रामीणों ने सलाम किया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दोनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मासूम को नदी से बाहर निकाला। नदी में कई लोग नहा रहे थे और कुछ लोग मछली पकड़ने पहुंचे थे। लेकिन इनको छोड़कर कोई भी मासूम को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सीएचसी के चिकित्सकों ने बताया कि मासूम की हालत में सुधार है। शाम तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।