फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Mother-daughter's body found in river Sai river

प्रतापगढ़: सई नदी में उतराया मिला मां-बेटी का शव, नौ दिन पहले बेटी के साथ हो गई थी गायब

Fri, 05 Apr 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Mother-daughter's body found in river Sai river
मां पूनम व बेटी दिव्यांशी। फाइल फोटो - फोटो : प्रतापगढ़
 सांगीपुर इलाके में गुरुवार को नौ दिन पहले घर से गायब मां-बेटी का शव सई नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी तलाश के बाद भी दोनों के बारे में कोई सुुराग नहीं मिलने पर पति ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के पद्माकरपुर में सई नदी के किनारे गुरुवार को चार साल की बच्ची की लाश देख लोग दंग रह गए। अभी लोग बच्ची की लाश देखने के बाद उसकी पहचान का प्रयास कर रहे थे कि तभी पता चला कि देऊम पूरब पूरे सुदामा घाट पर एक महिला की भी लाश नदी में उतराई हुई है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। हर कोई शव देखने के लिए नदी की ओर भागा। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आशंकावश सिंघनी गांव के मनोज को बुलाया। वह नदी से बाहर पड़े दोनों के शवों को देखकर बिलखने लगा। उसने शवों की पहचान अपनी चार वर्षीय बेटी दिव्यांशी और 30 वर्षीय पत्नी पूनम के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में मनोज ने बताया कि  26 मार्च को पूनम बेटी दिव्यांशी के साथ घर से अचानक गायब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बड़ा बेटा सोनू उसके पास ही था। पत्नी की तलाश में वह रिश्तेदारी समेत सभी जगहों पर भटका, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 28 मार्च को पूनम की लोकेशन गौतमबुद्धनगर में मिली। रिश्तेदार उसकी खोजबीन में निकले, लेकिन उन्हें भी कामयाबी नहीं मिली। जिसके चलते उसने थाने में 1 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सांगीपुर ने बताया कि मां-बेटी की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। हर बिंदुुुओं पर छानबीन की जा रही है।

हत्या-आत्महत्या में उलझी मां-बेटी की मौत की कहानी
घर से दूर सई नदी में मां-बेटी की लाश मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। दोनों शव पूरी तरह से फूले हुए थे। छानबीन के दौरान पुलिस हत्या व आत्महत्या में उलझी रही। पति से पूछताछ के बाद पुलिस दूसरे कारणों पर खोजबीन कर रही है। पत्नी व बेटी की लाश देख मनोज बेसुध नजर आया। पुलिस भी यह मान रही है कि हत्या के बाद दोनों शव नदी में फेंके गए होंगे या फिर सई नदी में कूदकर बेटी के साथ पूनम ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


पहले भी घर छोड़कर गायब हुई थी पूनम
सांगीपुर के सिंघनी निवासी पूनम व उसकी मासूम बेटी का शव सई नदी में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सिंघनी गांव के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मानें तो पूनम पहले भी घर छोड़कर गायब हो चुकी थी। हालांकि बाद में वह लौट आई थी। इस बार बेटे को घर पर छोड़कर गई थी। केवल मासूम बेटी को अपने साथ ले गई थी। चर्चा है कि वह दिल्ली में रहने वाले किसी करीबी के पास गई थी, लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया। जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया या फिर किसी ने दोनों की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed