फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: MNREGA Lokpal arrived to investigate development works

प्रतापगढ़: विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंचे मनरेगा लोकपाल

Sat, 05 Sep 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: MNREGA Lokpal arrived to investigate development works
Pratapgarh: MNREGA Lokpal arrived to investigate development works
मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर शुक्रवार को प्रयागराज मंडल के मनरेगा लोकपाल ओमप्रकाश सिंह जांच करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत काम दिए जाने का निर्देश दिया। आसपुर देवसरा विकास खंड के ग्राम पंचायत विझला के दिनेश प्रताप सिंह व शिवबहादुर सिंह आदि ने गांव में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इससे शुक्रवार को लोकपाल ने ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों की जांच की। इस दौरान उन्होंने अस्त-व्यस्त खड़ंजा को दुरुस्त कराए जाने का निर्देश दिया और किसी भी कार्य से संबंधित बोर्ड नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। प्रधान संदीप कुमार यादव, ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार, तकनीकी सहायक सुरेशचंद्र, ओम प्रकाश यादव व रोजगार सेवक रेनू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed