{"_id":"62d41ffe98ff4d3d3e1dfbb9","slug":"pratapgarh-mnnit-professor-name-did-not-change-even-after-sp-mla-dr-rk-verma-objection","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : सपा विधायक की आपत्ति के बाद भी नहीं बदला एमएनएनआईटी प्रोफेसर का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : सपा विधायक की आपत्ति के बाद भी नहीं बदला एमएनएनआईटी प्रोफेसर का नाम
Sun, 17 Jul 2022 08:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Jul 2022 08:13 PM IST
सार
रानीगंज के शिवसत में निर्माणाधीन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में विधायक के अनियमितता उजागर करने पर जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच करने के लिए कहा था। आरईएस के सहायक अभियंता और टीम की मौजूदगी में नमूने लेकर जांच के लिए प्रयागराग स्थित एमएनएनआईटी भेजे गए।
विज्ञापन
Pratapgarh News : File Photo
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज शिवसत के भवन निर्माण की अनियमितता की जांच के लिए सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा के पत्र लिखने के बाद भी जांच के लिए नामित किए गए प्रोफेसर का नाम नहीं बदला गया। विधायक ने डीएम को पत्र लिखकर एमएनएनआईटी के लैब प्रभारी के नाम पत्र लिखने के लिए कहा था। उन्होंने एमएनआईटी के निदेशक को भी लैब प्रभारी या किसी और से जांच कराने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। 20 जुलाई के बाद एमएनएनआईटी से रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन
रानीगंज के शिवसत में निर्माणाधीन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में विधायक के अनियमितता उजागर करने पर जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच करने के लिए कहा था। आरईएस के सहायक अभियंता और टीम की मौजूदगी में नमूने लेकर जांच के लिए प्रयागराग स्थित एमएनएनआईटी भेजे गए। रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा का आरोप था कि कार्यदायी संस्था सीएंड डीएस ने खुद से एमएनएनआईटी के प्रो. आरपी तिवारी को जांच अधिकारी नामित कर दिया। जबकि वह लैब प्रभारी नहीं हैं। विधायक ने लैब प्रभारी या किसी और से जांच कराने की मांग की थी, मगर अफसरों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
एमएनएनआईटी में अभी भी आरपी तिवारी का नाम जांच से नहीं हटाया गया है। इधर, अफसरों का कहना है कि 20 जुलाई के बाद ही जांच रिपोर्ट आने की संभावना है। इधर, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के हस्तक्षेप के बाद सीडीओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम भी मामले की जांच के लिए गठित की गई है। टीम अभी मौके का निरीक्षण नहीं कर पाई है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल का कहना है कि नमूनों की रिपोर्ट के बिना आगे कोई कार्रवाई नहीं हो सकती है। अगले सप्ताह तक रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन