{"_id":"617d14a91dc40135775ff94a","slug":"pratapgarh-mla-creates-ruckus-at-police-station-after-fake-liquor-recovered-from-contract-close-to-bjp-mla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"pratapgarh : भाजपा विधायक के करीबी के ठेके से नकली शराब बरामद होने पर थाने पर विधायक ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
pratapgarh : भाजपा विधायक के करीबी के ठेके से नकली शराब बरामद होने पर थाने पर विधायक ने किया हंगामा
Sat, 30 Oct 2021 10:12 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news : फतनपुर थाने पर हंगामे के दौरान जुटी भीड़।
- फोटो : pratapgarh
फतनपुर के कनेवरा स्थित देशी शराब के ठेके के बगल से प्रयागराज की आबकारी टीम ने शुक्रवार की रात छापा मारकर पांच ड्रम स्प्रिट बरामद किया। इस मामले को लेकर शनिवार की सुबह रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने थाने पहुंचकर फर्जी कार्रवाई का आरोप लगाया। आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर से उनकी बहस हो गई। थाने पर हंगामे की खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल मौके पर पहुंचे, जिसके बाद ठेकेदार व सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सका।
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के कनेवरा में अरुण कुमार सरोज निवासी आमापुर बोर्रा की देशी शराब की दुकान है। शुक्रवार की आधी रात प्रयागराज जिले की आबकारी टीम ने वहां छापा मारा। मौके से टीम को पांच ड्रम स्प्रिट मिला। सेल्समैन भाग निकले। छानबीन के दौरान पता चला कि शराब की दुकान का ठेकेदार अरुण कुमार सरोज है। वह पूर्व प्रमुख गौरा राकेश सरोज का करीबी है।
विज्ञापन
Pratapgarh News : थाने में अधिकारियों से बातचीत करते विधायक धीरज ओझा।
- फोटो : प्रतापगढ़
बरामद स्प्रिट थाने पहुंचाने के बाद टीम कार्रवाई की तैयारी में जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की सुबह पूर्व प्रमुख राकेश सरोज की सूचना पर विधायक रानीगंज धीरज ओझा थाने पहुंचे। कार्रवाई को फर्जी बताते हुए विधायक आबकारी विभाग की टीम से भिड़ गए। इस दौरान मौके पर मौजूद आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर राकेशमणि त्रिपाठी से उनकी बहस हो गई।
विधायक का कहना था कि ठेकेदार को फर्जी फंसाया जा रहा है। थाने पर हंगामे की खबर मिलते ही सीओ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। वह लोगों को शांत कराने का प्रयास करते रहे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद विधायक धीरज ओझा सीओ रानीगंज व फोर्स के साथ कनेवरा गए। विधायक के हंगामे को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी के साथ ही पट्टी के निरीक्षक आमोद शुक्ल और रानीगंज के निरीक्षक बृजेंद्र पटेल भी कनेवरा पहुंचे। जांच के बाद फिर थाने पर लोगों का जमावड़ा हुआ। प्रकरण की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल थाने पहुंचे।
हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही विधायक वहां से जा चुके थे। एसपी ने बताया कि विधायक की शिकायत थी कि आबकारी विभाग की टीम ने फर्जी कार्रवाई की है, मगर छानबीन में मामला सत्य मिला जिसके बाद आबकारी निरीक्षक अजय सिंह की तहरीर पर ठेकेदार अरुण कुमार सरोज व सेल्समैन लालजी जायसवाल निवासी कनेवरा के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
थानेदार ने छीना मीडियाकर्मियों का मोबाइल, तस्वीरों को डिलीट कराने का किया प्रयास
कनेवरा से पांच ड्रम स्प्रिट बरामद होने की खबर मिलने के बाद स्थानीय मीडियाकर्मी फतनपुर थाने पहुंचकर मोबाइल में तस्वीरों को कैद करने के साथ ही वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि थानेदार ने मामले को दबाने के लिए मीडियाकर्मियों का मोबाइल छीनकर फोटो डिलीट कराने का प्रयास किया, जिससे पत्रकारों में आक्रोश है। मीडियाकर्मियों ने पुलिस अधीक्षक से थानेदार की कार्यशैली पर आक्रोश जताया।
आबकारी विभाग के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की मिलती रही धमकी
प्रयागराज मंडल की आबकारी विभाग की टीम की कार्रवाई को लेकर शनिवार को फतनपुर थाने पर हंगामे के बीच कुछ लोग टीम पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते रहे। टीम की कार्रवाई से नाराज लोग सभी का नाम जानने का प्रयास भी करते रहे।