{"_id":"60d8d4bc8ebc3edbd008ce63","slug":"pratapgarh-medical-college-pratapgarh-news-ald309466945","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफॉर्मर की बढ़ेगी क्षमता, दो नए जेनरेटर लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफॉर्मर की बढ़ेगी क्षमता, दो नए जेनरेटर लगेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज में लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा दो नए जेनरेटर भी लगेंगे। शासन ने इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है।
तीन सौ बेड के मेडिकल कॉलेज में महज ढाई सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। इससे जरूरत के मुताबिक बिजली की सप्लाई नहीं हो पाती है। वहीं, अस्पताल में मात्र एक जेनरेटर है। इससे सभी वार्डों में सप्लाई नहीं हो पाती है। इस वजह से चिकित्सकों के साथ मरीज भी काफी परेशान होते हैं। समस्या को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने शासन को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा था कि यदि नया ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो जाएगा तो बिजली के अभाव में उसका संचालन नहीं हो पाएगा। ऐसे में अस्पताल में चार-चार सौ केवीए के दो नए ट्रांसफॉर्मर के साथ दो नए जेनरेटर की जरूरत पड़ सकती है। शासन ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए अपनी स्वीकृति दे दी है।
मेडिकल कॉलेज में नए-नए उपकरण आ रहे हैं। अधिकांश उपकरण बिजली के सहारे ही संचालित होंगे। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाए जाने के लिए लिखापढ़ी की गई थी। दो जेनरेटर की खरीद के लिए ऑर्डर भेजा गया है। -डॉक्टर आर्य देशदीपक, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।