{"_id":"62d07a7a9ce2ef6c7842acdf","slug":"pratapgarh-maternal-death-in-raniganj-family-members-accuse-doctor-of-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : रानीगंज में प्रसूता की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : रानीगंज में प्रसूता की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप
Fri, 15 Jul 2022 01:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:51 AM IST
सार
रानीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर नंदपट्टी निवासी शबाना बानो (26) गर्भवती थी। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रानीगंज सीएचसी ले गए। शमशाद का आरोप है कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर ने पांच हजार रुपये लिए। इसके बाद एक हजार रुपये का इंजेक्शन और दवाएं बाहर से खरीदवाईं।
विज्ञापन
मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
रानीगंज सीएचसी में ऑपरेशन के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कहा कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के नाम पर पांच हजार रुपये लिए और एक हजार रुपये की दवाएं बाहर से खरीदवाईं।
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के कौलापुर नंदपट्टी निवासी शबाना बानो (26) गर्भवती थी। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रानीगंज सीएचसी ले गए। शमशाद का आरोप है कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर ने पांच हजार रुपये लिए। इसके बाद एक हजार रुपये का इंजेक्शन और दवाएं बाहर से खरीदवाईं।
विज्ञापन
बगैर सहमति के ही मरीज को लेकर ओटी में चले गए। ऑपरेशन से बेटा पैदा हुआ। दो घंटे के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। इस पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ स्वास्थ्य मंत्री से की गई है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी नहीं है। यदि पैसा लेकर ऑपरेशन किया गया और बाहर से दवाएं खरीदवाई गईं तो जांच की जाएगी। सत्यता पाए जाने पर रानीगंज अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉक्टर सीपी शर्मा, एसीएमओ