फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Lab technician drank sanitizer after work load

Pratapgarh: काम के बोझ से परेशान लैब टेक्नीशियन ने पी लिया सैनिटाइजर

Thu, 07 May 2020 11:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 May 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Lab technician drank sanitizer after work load
हैंड सैनिटाइजर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
अधिक काम लिए जाने से परेशान रानीगंज सीएचसी में तैनात एक लैब टेक्नीशियन ने अधीक्षक के आवास पर सैनिटाइजर पीकर जान देने का प्रयास किया। अधीक्षक ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एलटी का आरोप है कि लगातार उससे काम लिया जा रहा है। उसके साथ किसी चिकित्सक की तैनाती तक नहीं की गई है। उधर, अधीक्षक का कहना है कि एलटी उन पर लगातार ड्यूटी कटवाने का दबाव बना रहा था। 
विज्ञापन


रानीगंज सीएचसी में लैब टेक्नीशियन के पद पर शारदा प्रसाद गुप्ता की तैनाती है। कुछ दिनों पहले उनकी ड्यूटी कोरोना मरीजों के लिए जिलास्तर पर तैयार पूरेकेशव राय स्थित ट्रामासेंटर में लगा दी गई थी। यहां 14 दिनों तक उन्होंने ड्यूटी की। इस दौरान एक भी कोरोना के मरीज ट्रामासेंटर में भर्ती नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने शारदा प्रसाद को सीएचसी में अपनी सेवा देने की बात कहकर भेज दिया। यहां सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आनंद सिंह ने उनकी ड्यूटी बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग में लगा दी।

काम पूरा होने के बाद एलटी शादरा प्रसाद गुप्ता की ड्यूटी रानीगंज कंट्रोलरूम में लगा दी गई। अधीक्षक आनंद सिंह ने बताया कि रात की ड्यूटी होने के कारण शारदा प्रसाद ने दो दिन पहले रानीगंज सीएचसी में हंगामा किया था। इसके चलते उनकी ड्यूटी रात से हटाकर दिन में लगा दी गई। इसके बाद भी वह नाखुश थे। गुरुवार दोपहर वह अधीक्षक के आवास पर पहुंच गए।

यहां उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इस दौरान जेब में रखा सैनिटाइजर पीकर जान देने का प्रयास किया। आननफानन में स्वास्थ्य कर्मचारी शारदा प्रसाद को लेकर रानीगंज सीएचसी पहुंचे। यहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एलटी शारदा प्रसाद का आरोप है कि उन्हें परेशान किया जा रहा है।

लगातार ड्यूटी ली जाती है। कई डॉक्टर और कर्मचारी ऐसे भी हैं जो कभी नहीं आते हैं। उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती है। कंट्रोल रूम में उनके शिवा किसी डॉक्टर की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। 

शारदा प्रसाद ड्यूटी नहीं करना चाहते हेैं। वह धमकी देते रहते हैं। लगातार ड्यूटी से गायब रहते हैं। ट्रामासेंटर में कंट्रोलरूम बनाया गया है। वहां एक डॉक्टर की तैनाती पहले से ही की गई है।  डॉक्टर आनंद सिंह, सीएचसी अधीक्षक, रानीगंज। 


एलटी शारदा प्रसाद के सैनिटाइजर पीने के मामले की जानकारी हुई है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। पूर्णरूप से स्वस्थ्य हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। एलटी शारदा प्रसाद की अनुपस्थित की शिकायत लगातार मिलती है। डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed