{"_id":"5cd9b304bdec22073964ee2a","slug":"pratapgarh-jewellery-businessmen-kills-and-looted-jewellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: सराफ की हत्या कर लूटे जेवरात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: सराफ की हत्या कर लूटे जेवरात
Mon, 13 May 2019 11:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
गंगा प्रसाद सोनी (30)
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी इलाके के भदवछ गांव के पास सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने सराफ की हत्या कर जेवरात से भरा थैला लूट लिया। खून से लथपथ सराफ को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सराफ की बाइक के साथ कारतूस बरामद की। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।
पट्टी कस्बा निवासी गंगा प्रसाद सोनी (30) पुत्र भोला सोनी की सदहा बाजार में आभूषण की दुकान है। वह हर दिन सुबह दुकान पर जाते थे और शाम को घर लौट आते थे। सोमवार शाम भी गंगा प्रसाद दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। पट्टी-ढकवा मार्ग पर भदवछ डेढुवा गांव के करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने गंगा प्रसाद सोनी को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। बदमाशों की मंशा भांपकर गंगा ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। यह देख बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह बाइक समेत नीचे गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
तब तक बदमाश उनके बाइक की डिग्गी तोड़कर जेवरात से भरा थैला लेकर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और गंगा को लेकर सीएचसी पट्टी पहुंची। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सराफ को गोली मारकर लूटपाट की खबर मिलने पर पट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
कुछ देर में पुलिस अधीक्षक एस आनंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से बातचीत के बाद बदमाशों की खोजबीन के लिए चार टीमें गठित कीं। एसपी ने बताया कि हर बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जेवरात लूटने के लिए गोली मारकर हत्या की गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
भीड़ देख सहमे चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी ने छोड़ी इमरजेंसी
सराफ गंगा प्रसाद सोनी के साथ भारी भीड़ अस्पताल पहुंची। जैसे ही गंगा को डाक्टरों ने मृत घोषित किया, परिजन बिलखने लगे। साथ आए लोग भी आपा खोते हुए पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी इमरजेंसी से खिसक लिए।
शव के करीब जाने का साहस नहीं कर सके पुलिसकर्मी
पट्टी कस्बा निवासी गंगा प्रसाद सोनी की हत्या से हर कोई आक्रोशित था। घटना की खबर मिलने पर जिला अस्पताल में कोतवाली पुलिस पहुंच गई। बरामदे में परिजन व करीबी लोग स्ट्रेचर पर शव रखकर रोते रहे। लोगों में आक्रोश देख पुलिसकर्मी करीब जाने का साहस नहीं जुटा सके। अफसरों के पहुंचने का पुलिसकर्मी इंतजार करते रहे। सीओ सिटी अतुल शर्मा के पहुंचने के बाद शव को मर्चरी ले जाया गया।
पत्नी व बच्चों को कल ही ससुराल पहुंचाकर लौटे थे घर
पट्टी कस्बा निवासी गंगा प्रसाद सोनी रविवार को पत्नी वर्ष व बेटे आदित्य और बेटी वैष्णवी को ससुराल पहुंचाकर लौटे थे। वहां शादी पड़ी है। गंगा को भी ससुराल के लोग रोक रहे थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।