फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: In front of police, the young man was hit by brick and stone

प्रतापगढ़: पुलिस के सामने युवक को ईंट-पत्थरों से कूंचकर मार डाला

Wed, 01 May 2019 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: In front of police, the young man was hit by brick and stone
सतीश कुमार गौतम की फाइल फोटो - फोटो : प्रतापगढ़
 मानिकपुर कस्बे में मंगलवार भोर में बंद मकान में चोरी करने की नीयत से घुसे युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के सामने ही लाठी-डंडे से पीटने के साथ ईंट-पत्थरों से कूंचकर मार डाला। बीचबचाव करने के दौरान भीड़ के पथराव में तीन सिपाही भी घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मानिकपुर कस्बे के रानापट्टी वार्ड के मुंदीपुर निवासी पीतांबर सरोज कामकाज के सिलसिले में बाहर रहता है। उसके मकान में ताला बंद है। मंगलवार भोर में पीतांबर के घर में चोर के घुसने का शोर मचा। इस पर लोगों ने उसके घर को चारों तरफ से घेर लिया। लोगों ने मकान से कस्बे के ही सतीश कुमार गौतम (30) पुत्र पंचम गौतम को दबोच लिया। भीड़ उसे लाठी-डंडे से पीटने लगी। खबर मिलने पर कुछ दूरी पर मौजूद तीन सिपाही मौके पर आकर बीचबचाव का प्रयास करने लगे, लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन


पिटाई से बेहोश होकर गिरे सतीश को लोग ईंट-पत्थर से कूंचते रहे। कस्बे के कुछ मानिंद लोगों हमलावरों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई उनकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं था। लोगों ने ईंट-पत्थर से कूंचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। भीड़ के आगे पुलिस असहाय बनी रही। सूचना पर मानिकपुर थाने से भारी फोर्स पहुंची। उनके सामने भी लोग खून से लथपथ सतीश पर ईंट-पत्थर बरसाते रहे। पथराव में मानिकपुर थाने के तीन सिपाही भी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह भीड़ को हटाकर पुलिस सतीश व घायल तीन सिपाहियों को कुंडा सीएचसी ले आई। जहां डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया। घायल सिपाही इंदल सिंह पुत्र संत सिंह, बृजेश चौहान पुत्र रामऔतार व सौरभ पांडेय पुत्र राघवेंद्र पांडेय का उपचार किया गया। बेटे की हत्या की खबर मिलने पर पिता पंचम अस्पताल पहुंचा।

उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने सतीश की हरकतों से तंग आकर उसे घर से निकाल दिया था। वह उसे भी मारता पीटता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पिता पंचम गौतम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।


चोरी करने घुसे युवक को ईंट पत्थर से कूंचकर मार डालने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। उन लोगों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानून हाथ में लेने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। सिपाहियों ने लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई थी। एस आनंद, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed