फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Hope of industrial park on ATL land deserted for thirty years

प्रतापगढ़: तीस साल से विरान एटीएल की जमीन पर औद्यौगिक पार्क की जगी उम्मीद

Sun, 23 Aug 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Hope of industrial park on ATL land deserted for thirty years
कटरामेदनीगंज स्थित एटीएल फैक्ट्री का वीरान भवन। - फोटो : PRATAPGARH
तीस साल से वीरान पड़ी एटीएल (आटो ट्रैक्टर लिमिटेड) फैक्ट्री की जमीन पर उद्योग की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। एटीएल फैक्ट्री की जमीन पर शासन ने इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सांसद संगमलाल गुप्ता के भेजे प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। शासन ने कोर्ट में लंबित एटीएल फैक्ट्री से संबंधित मामले के त्वरित निस्तारण व देयक के भुगतान पर भी सहमति जताई है।
विज्ञापन

जिले में उद्योग के नाम पर एक मात्र एटीएल फैक्ट्री थी। जिसमें करीब 35 हजार मजदूर कार्य करते थे। तीन दशक पूर्व फैक्ट्री में ताला लटक गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इसे सिपानी कंपनी के हाथों बेच दिया। इसके बाद सिपानी कंपनी द्वारा इसे शून्य पर ला दिया गया। कलपुर्जे व अन्य सामान नीलाम कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम करने वाले मजदूरों के हाथों से रोजगार छिन गया।1991 से एटीएल फैक्ट्री की जमीन विरान पड़ी है। सांसद संगमलाल गुप्ता ने एटीएल की 189 हेक्टेअर जमीन पर उद्योग की स्थापना के संबंध में गृह मंत्री अमित शाह को अवगत कराने के साथ ही शासन को प्रस्ताव को भेजा।
इस पर शासन ने जिला प्रशासन से एटीएल फैक्ट्री की जमीन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर रिपोर्ट मांगी थी। जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने एसडीएम विनीत उपाध्याय व डीजीसी ग्राम सभा विवेक उपाध्याय सहित दो सदस्यीय कमेटी गठित कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। कमेटी ने रजिस्ट्रार आफ कंपनी, यूपीएसआईडीसी कानुपर और शासकीय समापक के पास जाकर विधिक परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजा। जिसे शासन गंभीरता से लिया है।

सांसद संगमलाल गुप्ता के भेजे प्रस्ताव पर शासन ने एटीएल फैक्ट्री की भूमि पर इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं एटीएल फैक्ट्री से संबंधित कोर्ट में लंबित मामले के त्वरित निस्तारण के लिए भी पहल शुरू कर दी है। वहीं कोर्ट द्वारा निर्धारित देयक को देने पर भी शासन ने सहमति जताई है।
एटीएल की भूमि पर औद्योगिक पार्क की स्थापना होने से जिले का चहुंमुखी विकास होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिले के लोगों को यहीं रोजगार मिल सकेगा।
संगमलाल गुप्ता, सांसद
शासन से एटीएल के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई थी। इसका मामला अभी कोर्ट में है। सभी संबंधित पहलुओं से शासन को अवगत करा दिया गया है।
डा. रुपेश कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed