फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Highway Gulzar, silence from city to village

प्रतापगढ़: हाइवे गुलजार, शहर से गांव तक सन्नाटा

Sun, 23 Aug 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Highway Gulzar, silence from city to village
शनिवार को लाकडाउन के कारण लोकल वाहनों के न चलने से पैदल जाते यात्री। - फोटो : PRATAPGARH
लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को शहर से गांव तक की दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। शहर में ई-रिक्शा और टेंपों के संचालन पर पाबंदी रही। लोग निजी वाहनों से ही निकल रहे थे। हाईवे पर दिनभर वाहन दौड़ते रहे।
विज्ञापन

जिले की सीमा से लेकर शहर और ग्रामीण में पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी। बाइक से चलने वाले युवाओं को रोककर पुलिस कागजात की जांच करती रही।
शनिवार को लॉकडाउन का पहला दिन और साप्ताहिक बंदी होने के कारण शहर की दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। पुलिस की सक्रियता के चलते सब्जी और फल की दुकानें भी बंद रहीं। चौक, गल्ला मंडी, फलमंडी और पंजाबी मार्केट में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। ई-रिक्शा और टेंपों पर प्रतिबंध लगने से बहुत जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रकों के साथ ही रोडवेज की बसें दौड़ती रहीं। ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस के भय के चलते दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। जिले की सीमा और सभी थानों पर लगे बैरियर पर तैनात पुलिस आने-जाने वालों से पूछताछ की। मास्क लगाकर नहीं चलने वालों से पुलिस जुर्माना वसूला। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय और एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता शहर का भ्रमण कर दुकानें बंद कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में लटकता रहा ताला
माह का चौथा शनिवार होने के कारण लॉकडाउन के पहले दिन सभी बैंकों में ताला लटकता रहा। बैंकों की बंदी के चलते एटीएम में रुपये भी नहीं डाले गए। इससे अधिकांश एटीएम खाली हो गए थे। एसबीआई की मुख्य शाखा में कैश होने के कारण रुपये निकालने वाले ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed