फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Help sought on beating of sister, policeman abuses, audio viral

Pratapgarh: बहन की पिटाई पर मांगी मदद, थानेदार ने दीं गालियां, आडियो वायरल 

Wed, 27 May 2020 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Help sought on beating of sister, policeman abuses, audio viral
ऑडियो वायरल
 ससुराल में बहन की पिटाई होते देख परेशान युवक के मदद के लिए फोन करने पर वर्दी के नशे में चूर जेठवारा थाने का इंस्पेक्टर आपा खो बैठा। वह युवक को फोन पर ही भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। थानेदार का जी इतने से नहीं भरा तो उसने युवक की जाति पर भी अभद्र टिप्पणी की और मौके पर पहुंचकर उसे सबक सिखाने की धमकी भी दे डाली। जेठवारा एसओ की करतूत का आडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया।  
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के बहरिया अहिना निवासी रोहित की बहन बबिता की शादी वर्ष 2009 में जेठवारा बाजार निवासी सुभाष के साथ हुई थी। रोहित का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर बबिता को प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार की रात बबिता को पीटने के साथ ही चार माह के बच्चे को भी मारने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


इसकी खबर मिलते ही वह परिवार के साथ भागकर बहन के घर पहुंचा। उसके सामने भी बहन को पीटा जाता रहा। इस पर उसने जेठवारा थानाध्यक्ष विनोद यादव के सीयूजी नंबर पर फोनकर मामले से अवगत कराते हुए मदद की गुहार लगाई। फोन पर उससे बातचीत के दौरान इंस्पेक्टर अपना आपा खो बैठे। मदद करने के बजाए वह उल्टे रोहित को ही गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उसकी जाति के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की। रोहित के अनुसार मौके पर पहुंचने के बाद थानाध्यक्ष ने उसके पिता को मारने के लिए डंडा ताना और जमकर गालियां दीं। हालांकि वह किसी तरह अपनी बहन व उसके बच्चों को बचाकर घर ले आया। रोहित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से करते हुए आडियो क्लिप भी भेजी। बुधवार को यह आडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इससे हर ओर पुलिस की किरकिरी हो रही है। 

गालीबाज थानेदार निलंबित

शिकायत करने वाले की मदद के बजाए गालियां देने वाले थानेदार विनोद यादव को पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने जांच के बाद निलंबित कर दिया। एसपी ने मामले की जांच एएसपी पश्चिमी दिनेशचंद्र द्विवेदी को सौंपी है।

पूर्व विधायक ने की बर्खास्त करने की मांग 

पूर्व विधायक व भाजपा नेता बृजेश मिश्र सौरभ ने प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर गालीबाज इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग की है। पूर्व विधायक ने  सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि आडियो में जिस तरह से जेठवारा थानाध्यक्ष शिकायतकर्ता की मदद करने के बजाए गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं वह संवेदनहीन व शर्मनाक है। ऐसे मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed