फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Heavy haste, shopkeeper cut off from the train in the cross crossing crossing

प्रतापगढ़: भारी पड़ी जल्दबाजी, बंद क्रासिंग पार करने के चक्कर में ट्रेन से कटा दुकानदार

Sat, 07 Dec 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Heavy haste, shopkeeper cut off from the train in the cross crossing crossing
जेल रोड रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
क्रासिंग का गेट बंद होने के बाद भी जल्दबाजी दिखाना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। गेट बंद होने के बाद भी बगल से अवैध रूप से क्रासिंग पार करते समय वह नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को खबर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के कादीपुर गांव निवासी अब्दुल कलाम (32) पुत्र अब्दुल्ला की जेलरोड क्रांसिग के समीप पाइप व मशीनरी की दुकान है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहा था। जेल रोड क्रासिंग बंद थी। दिल्ली से आ रही नीलांचल एक्सप्रेस क्रासिंग के समीप पहुुंच चुकी थी। जल्दबाजी में अब्दुल कलाम बाइक लेकर क्रासिंग पार करने लगा।
विज्ञापन

इस बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया। बाइक ट्रेन में बुरी तरह फंस गई और करीब सौ मीटर तक घसीटती चल गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टे्रन रोक दी। आरपीएफ व जीआरपी ने बाइक के साथ शव को हटवाया। तब कहीं जाकर ट्रेन को स्टेशन पर लाया गया। जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त कर घटना की सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन, लगा भीषण जाम
हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक जेल रोड क्रासिंग पर ट्रेंन खड़ी रही। इससे क्रासिंग बंद रही। जिससे दोनों छोर पर भीषण जाम लग गया। करीब आधे घंटे बाद जब ट्रेन जंक्शन की तरफ रवाना हुई तो वाहनों का निकलना शुरू हुआ। एक घंटे तक सडक़ पर जाम लगा रहा।

ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक अब्दुल कलाम। फाइल फोटो

ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक अब्दुल कलाम। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

जेल रोड रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।

जेल रोड रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed