फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Gypsy of ASP's convoy collided with divider, six policemen injured

Pratapgarh : एएसपी के काफिले की जिप्सी डिवाइडर से टकराई, छह पुलिसकर्मी घायल

Sat, 23 Aug 2025 05:40 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 05:40 PM IST
सार

कुंडा कोतवाली के शेखपुर आशिक में बृहस्पतिवार की आधी रात अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय के काफिले की एस्कॉर्ट वाहन डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Pratapgarh: Gypsy of ASP's convoy collided with divider, six policemen injured
पुलिस की जिप्सी डिवाइड से टकराई। - फोटो : संवाद।

विस्तार

कुंडा कोतवाली के शेखपुर आशिक में बृहस्पतिवार की आधी रात अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय के काफिले की एस्कॉर्ट वाहन डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन में सवार 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन

हथिगवां में बदमाशों से हुई मुठभेड़ की खबर पर एएसपी संजय राय अस्पताल से लेकर मुठभेड़ स्थल का जायजा लिया। वापसी के दौरान उनके काफिले की एस्कॉर्ट वाली जिप्सी अनियंत्रित होकर प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग पर शेखपुर आशिक के करीब डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में जिप्सी सवार आरक्षी मनीष, रवि, कृष्णकांत, अजीत, संजय और गणेश घायल हो गए।

विज्ञापन

घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल कुंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां से उपचार के बाद सभी पुलिस लाइन चले गए। हादसे में एस्कॉर्ट वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। कुंडा पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को कोतवाली ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed