{"_id":"5dbbcac88ebc3e0160261536","slug":"pratapgarh-grp-caught-turtle-smuggler-gang-from-malda-town-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जीआरपी को बड़ी कामयाबी, मालदा टाउन एक्सप्रेस से कछुआ तस्कर गैंग पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जीआरपी को बड़ी कामयाबी, मालदा टाउन एक्सप्रेस से कछुआ तस्कर गैंग पकड़ा
Fri, 01 Nov 2019 11:33 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ में मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन के अनारक्षित कोच से शुक्रवार को जीआरपी व आरपीएफ ने पांच महिलाओं समेत सात कछुआ तस्करों को दबोच लिया। उनके पास बोरियों में भरे विभिन्न प्रजातियों के करीब 600 कछुए बरामद किए, जिन्हें वे पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे।
बरामद कछुओं की कीमत 90 लाख से अधिक बताई जा रही है। वन विभाग ने इन कछुओं को सई नदी में छुड़वा दिया। वहीं, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को दिल्ली से मालदा जा रही मालदा टाउन एक्सप्रेस प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम यात्रियों की चेकिंग कर रही थी, तभी अनारक्षित कोच में बोरियां दिखीं।
विज्ञापन
संदेह होने पर बोरियों को खोला गया तो उनमें कछुए भरे थे। जीआरपी एसओ फूल सिंह ने बताया कि कुछ लोग अमेठी तो कुछ प्रतापगढ़ से ट्रेन पर सवार हुए थे। यहीं से तस्करी कर कछुओं को मुजफ्फरपुर व पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे।

कोच में बैठी पांच महिलाओं व दो पुरुषों को पकड़ा गया है। कछुआ तस्करी में पवन कुमार पुत्र हजारी व उसकी पत्नी पूजा, अरुण कुमार पुत्र देहराती व उसकी मां मीना देवी, झून्नी पत्नी विक्रम, महतिन पत्नी पप्पू व सीमा पत्नी बबुआ निवासी पकड़ी जनपद सुल्तानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
बोरियों में भरे कछुओं की संख्या 600 बताई गई है, जिन्हें सई नदी में छोड़ दिया गया है। सुल्तानपुर का पकड़ी क्षेत्र कछुआ तस्करी के लिए पहले से ही चर्चाओं में रहा है। छह माह पहले भी एक पुरुष व दो महिलाओं को करीब तीन सौ कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया था।