{"_id":"5f4e9d0d8ebc3e532a4cb60f","slug":"pratapgarh-gokshi-was-doing-at-dawn-police-reached-information-three-arrested-pratapgarh-news-ald2850986167","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: भोर में कर रहे थे गोकशी, सूचना पर पहुंच गई पुलिस, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: भोर में कर रहे थे गोकशी, सूचना पर पहुंच गई पुलिस, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
गोकशी कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें शामिल तीन अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। हथिगवां पुलिस को मंगलवार भोर में बछरौली गांव में गोकशी की सूचना मिली। इस पर आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से प्रतिबंधित पशु के शव को भी बरामद कर लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के अनुसार मौके पर छह लोग इस काम को अंजाम देने में जुटे थे। तीन फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बाबूगंज में हंगामा
क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में मंगलवार हंगामा खड़ा हो गया। एक महिला अपने से कम उम्र के व्यक्ति को अपना पति बताते हुए उस पर तमाम तरह के आरोप लगाने लगी। इस दौरान पुलिस को भी फोन किया गया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही वह लोग वहां से चले गए।
कोतवाली क्षेत्र पहाड़पुर बनोही गांव निवासी एक युवक ने प्रयागराज की एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी। कुछ दिनों पहले विवाद के चलते युवक महिला को बिना बताए घर चला आया। इस पर महिला उसे खोजते हुए गांव पहुंच गई। बाद में उसे पता चला कि वह बाबूगंज बाजार में है। इस पर महिला उसे खोजते हुए बाजार में पहुंची। युवक के मिलते ही महिला ने उसका कालर पकड़ लिया और खींचते हुए प्रयागराज ले जाने का प्रयास करने लगी। शोर होते देख आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। महिला युवक पर कई गंभीर आरोप लगाती रही। बाद में युवक किसी तरह समझाकर उसे घर ले गया।
विज्ञापन
आरोपियों के दरवाजे पर शव रखकर किया हंगामा
जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत होने पर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजन भड़क गए। उन्होंने आरोपियों के दरवाजे पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। किसी तरह घरवालों को समझाकर शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे रेवतीराम रामनगर गांव निवासी अशोक कुमार शुक्ला का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। पजड़ोसियों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से पीटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, जान से माने की धमकी व गालीगलौज का मुकदमा दर्ज कराया था।
उनका एसआरएन में इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन भड़क गए। आरोपियों के दरवाजे पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घरवालों का कहना था कि पुलिस ने एफआईआर से हत्या के प्रयास की धारा हटाकर चार्जशीट भेज दी है। बवाल की आशंका पर चार थानों की फोर्स पहुंच गई। किसी तरह घरवालों को समझाकर शांत कराया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।