{"_id":"5f4414ac8ebc3e3ca74d2fa1","slug":"pratapgarh-four-accused-including-armyman-kidnapped-and-demanded-ransom-arrested-pratapgarh-news-ald284413998","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: अपहरण कर फिरौती मांगने वाले फौजी समेत चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: अपहरण कर फिरौती मांगने वाले फौजी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुंडा केातवाली में पकड़ गए अपहरण के आरोपी।
- फोटो : PRATAPGARH
फौजी समेत पांच लोगों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। इसके बाद उससे पांच लाख की फिरौती की मांगी। पीड़ित की पत्नी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि अभी फरार है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्व में प्रयागराज जिले में ट्रक से लूटी गई बैट्री का पैसा वसूलने के लिए ही पीड़ित को उठाया था।
पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पुराना बाबूगंज निवासी रमेश पाल उर्फ गुड्डू को कुछ लोगों ने शनिवार को उठा लिया था। रमेश ने रुपये के लिए पत्नी से बात कराने को का। साथ ही पांच लाख देने की बात की।
विज्ञापन
इस पर उसकी पत्नी आरती ने पुलिस को सूचना दी। रमेश की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने संग्रामगढ़ के हिसामपुर से चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए रमेश उर्फ गुड्डू को बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लालगंज कोतवाली के उधरनपुर निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र बहादुर, वीरशाहपुर निवासी प्रिंस सिंह पुत्र राम सिंह, बरुवारा उदयपुर निवासी नागेंद्र कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह व अभिषेक सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह शामिल हैं। एक अन्य आरोपी गुड्डू सिंह फरार हो गया है।
आरोपियों के पास से दो लाइसेंसी पिस्टल व एक कार बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला कि अपहरण के आरोपी शैलेंद्र प्रताप सिंह का ट्रक आशीष सिंह पुत्र शिवकुमार निवासी गौखाड़ी चलाता था। 29 को जून को वह वाराणसी से ट्रक पर बैट्री लादकर चला था। रास्ते में अपने कुछ साथियों की मदद से उसने 11 लाख की बैट्री बेच दी थी। इस मामले में वाराणसी के रोहनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें ट्रक चालक आशीष तो जेल चला गया था, लेकिन उसके दो साथियों पर कार्रवाई नहीं हो पाई थी। इसी ट्रक की बेची गई बैट्री का पैसा रमेश से लेने की बात हुई थी। इसी को लेकर ट्रक मालिक शैलेंद्र ने उसे उठाया था। रमेश ने उन्हें पांच लाख रुपये देने की बात कहते हुए पत्नी से बात कराई थी।
पांच दिन में 10 मीटर बढ़ गया गंगा का जलस्तर
गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। जानकारों का कहना है कि पांच दिन में 10 मीटर जलस्तर बढ़ा है। कालाकांकर में गंगा का पानी राजभवन की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही कई तीर्थ-पुरोहितों के छप्पर और तख्त डूब गए हैं।
क्षेत्र के कालाकांकर, नवाबगंज, संग्रामपुर घाटों पर गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि पांच दिन में गंगा का जलस्तर दस मीटर बढ़ा है। बीते गुरुवार को कालाकांकर गंगा घाट पर जलस्तर बढ़ने से घाट पर बने तीर्थ पुरोहितों के छप्पर और तखत डूब गए थे। सोमवार को गंगा का पानी राजभवन कालाकांकर की सीढ़ियों तक पहुंच गया। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से किनारे पर रहने वाले लोग सतर्क हैं।
स्कार्पियो सवार लोगों ने पूर्व प्रधान के पति पर किया हमला
पूर्व प्रधान के पति को ब्लाक में ही कुछ लोगों ने पहुंचकर मारपीट कर घायल कर दिया। शोरशराबे पर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
इसकी तहरीर थाने में दी गई है।
बिहार विकासखंड के काशीपुर डुबकी गांव की पूर्व प्रधान पुष्पा पटेल के पति हरिश्चंद्र पटेल अपने सहयोगी रामा गौतम के साथ सोमवार को ब्लाक में आया था। वह ब्लाक में लिपिक रामजनम से गांव के विकास के बारे में कुछ बात कर रहा था। इस दौरान स्कार्पियो सवार सात आठ लोग पहुंचे और उस पर लाठी-डंडे व राड से हमला कर दिया। प्रधान पति पर हमले को देखकर साथी रामा गौतम ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
इस पर हमलावरों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान प्रधानपति जेब से 12 हजार रुपये निकाल लिए गए। ब्लाक में मौजूद कर्मियों व अन्य लोगों के आ जाने पर हमलावर भाग निकले। जाते-जाते प्रधान पति व रामा गौतम को यह धमकाया कि घटना की कहीं रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार दिया जाएगा। सूचना पर एसओ रविंद्र सिंह यादव प्रधान पति व उसके साथी को सीएचसी ले गए। बाद में पीड़ित ने इसकी तहरीर थाने में दी।
बैंक गए यादव परिषद के नेता के साथ बैंककर्मियों ने की मारपीट
चेक बाउंस होने पर जानकारी करने बैंक गए विश्व यादव परिषद के नेता के साथ बैंक कर्मियों ने मारपीट की। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने नेता को हिरासत में ले लिया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धिंगईपुर सराय छत्ता निवासी अवधेश यादव विश्व परिषद के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्होंने 26 हजार का एक चेक अपने एसबीआई अकाउंट बाबागंज की शाखा में लगाया था।
चेक बाउंस होने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया तो वह इसकी जानकारी करने सोमवार को बैंक गए थे। आरोप है कि बैंक में शाखा प्रबंधक ने बात करने के दौरान अभद्रता दी। इस पर उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
इस पर शाखा प्रबंधक अविनाश चंद्र शुक्ला और उनके स्टाफ ने उनका मोबाइल छीनकर पटक दिया। इसको लेकर अवधेश और शाखा प्रबंधक के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ी तो शाखा प्रबंधक ने अपने स्टाफ के साथ अवधेश यादव की पिटाई कर दी। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अवधेश यादव को पकड़कर संग्रामगढ़ ले गई। आसपास के लोगों ने बताया कि शाखा प्रबंधक आए दिन ग्राहकों के साथ अभद्रता करते हैं।
हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी को खंगाल रही पुलिस
महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही वह आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए बैठाया है। उधर, सीसीटीवी फुटेज में महिला का बेटा ही खंडहरों की तरफ जाता दिख रहा है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के साड़ाहर्षपुर निवासी राजकुमारी (52) पत्नी दीनानाथ शुक्ल की लकड़ी व ईंट से पीटकर रविवार को हत्या कर दी गई थी। उसका शव घर से कुछ दूर खंडहर में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सोमवार को महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मानिकपुर में अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, पुलिस घटनास्थल के सामने एसबीआई की टाइनी शाखा और आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
फुटेज में घटनास्थल की तरफ एक युवक कई बार जाता दिख रहा है। उसकी पहचान मृतका के पुत्र के ही रूप में हुई। पुलिस उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। आसपास के लोगों में चर्चा है कि मृतका का पुत्र नशेड़ी किस्म का है। लोगों को आशंका है कि उसी ने तो अपनी मां की हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है। एसओ संग्रामगढ़ ने बताया कि जांच चल रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मची हुई है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बवलिया बाजीयाफ्त गांव निवासी अर्जुन पटेल (30) पुत्र मेवालाल पटेल किसी अपनी रिश्तेदार हथिगवां के मस्तापुर गया था। रविवार की देर रात वह लौट रहा था। हथिगवां के फूलमती देवी धाम के पास उसकी बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हेा गया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती उसकी मौत हो चुकी थी।