फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh flood and heavy rain

सुबह 3 घंटे झमाझम बरसात फिर तेज धूप

Sat, 05 Oct 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh flood and heavy rain
बेल्हा देवी के समीप मोहल्ले में भरा सई नदी के बाढ़ का पानी। - फोटो : PRATAPGARH
बारिश से जगह-जगह जलभराव, आवागमन में शहरियों को करनी पड़ रही मशक्कत
विज्ञापन

दिनभर धूप खिलने से बाजारों में लौटी रौनक, 39.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड
प्रतापगढ़। आसमान में डेरा जमाए बादलों ने शुक्रवार भोर में झमाझम बरसे। लगातार तीन घंटे तक बारिश हुई। मगर बारिश के बाद ही मौसम साफ हो गया। दिनभर तल्ख धूप से लोग परेशान भी हुए। बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। वहीं बारिश से शहर में जगह- जगह जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। जलनिकासी न होने से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार 39.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
गुरुवार को देर रात बादलों ने आसमान में मजबूत पैठ जमा ली। रातभर बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। भोर में बादलों ने झमाझम बारिश शुरू कर दी। सुबह 5 बजे से तीन घंटे तक बादलों ने झमाझम बारिश की। सुबह 8 बजे के बाद मौसम साफ हो गया। इसके बाद धूप खिल गई। मगर बारिश से शहर में जगह- जगह जलभराव हो गया। शहर के शहर के विवेकनगर, पल्टनबाजार, शिवपुरी, आजाद नगर, देवकली, नया माल गोदाम रोड सहित मोहल्लो व बाजारों में जलभराव से लोग परेशान हो उठे। दिनभर लोगों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ी। बारिश से कई घरों में पानी घुस गया। पानी निकालने में लोग मशक्कत करते रहे। हालांकि धूप खिलने से बाजारों में खासी चहल- पहल रही। पंजाबी मार्केट, पल्टनबाजार, घंटाघर, बाबागंज, भगवाचुंगी, मीराभवन सहित शहर के प्रमुख बाजारों में खासी चहल- पहल रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान 31.8 व न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सिएस तापमान जबकि बारिश 39.6 मिमी रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

नौ लोगों पर छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज
सांगीपुर। महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट व लूट के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि गांव के छोटेलाल, लल्लू, रणविजय आदि ने बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे मामूली कहा सुनी में मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुस कर तोडफ़ोड़ की। उसकी बहू के साथ छेड़खानी की और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

शुक्रवार को सुबह हुई रिमझिम बारिश में छतरी लेकर घर को जाती युवती।

शुक्रवार को सुबह हुई रिमझिम बारिश में छतरी लेकर घर को जाती युवती।- फोटो : PRATAPGARH

कालाकांकर के अस्थान गांव के पास टूटा शारदा सहायक नहर पर बना पुल।

कालाकांकर के अस्थान गांव के पास टूटा शारदा सहायक नहर पर बना पुल।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed