फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Five arrested including Jila panchayat Sadasya for giving protection to robbers

प्रतापगढ़ : लुटेरों को संरक्षण देने में जिला पंचायत सदस्य समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Sep 2021 08:42 PM IST
सार

जिला पंचायत सदस्य विश्वास प्रकाश उर्फ वीरू नागर ने तीन बदमाशों को अपने वाहन से जेठवारा के बढ़नी स्थित पोल्ट्री फार्म पहुंचाया, जबकि घायल एक बदमाश का निजी अस्पताल में इलाज भी कराया।

विज्ञापन
Pratapgarh: Five arrested including Jila panchayat Sadasya for giving protection to robbers
arrest - फोटो : istock

विस्तार

राइस मिल संचालक को गोली मारने और लूट का प्रयास करने की घटना में शामिल बदमाशों को संरक्षण देने में जिला पंचायत सदस्य विश्वास प्रकाश उर्फ वीरू नागर समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिला पंचायत सदस्य ने अपने वाहन से बदमाशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। इसके बाद बदमाशों ने जेठवारा के बढ़नी स्थित पोल्ट्रीफार्म में दारू पार्टी की। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज में राइस मिल में लूटपाट करने के इरादे से घुसे बदमाशों ने नाकाम होने संचालक मनीष को गोली मार दी थी। घटना के बाद एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर पीटा भी था। हालांकि वह कोटेदार को तमंचा सटाकर उसकी बाइक लूटकर भाग निकला था।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य विश्वास प्रकाश उर्फ वीरू नागर ने तीन बदमाशों को अपने वाहन से जेठवारा के बढ़नी स्थित पोल्ट्री फार्म पहुंचाया, जबकि घायल एक बदमाश का निजी अस्पताल में इलाज भी कराया। पोल्ट्रीफार्म संचालक कपिल वर्मा, राजेंद्र वर्मा व नीरज वर्मा निवासी बढ़नी व लालगंज के भदारीकला निवासी सर्वेश गौतम के साथ तीनों बदमाशों ने दारू पार्टी की। बदमाशों की मदद करने में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य समेत पांचों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों पर केस दर्ज
लालगंज कोतवाली के जलेशरगंज निवासी राइस मिल संचालक मनीष को गोली मारने वाले तीनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोली लगने से घायल मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है। राइस मिल संचालक को गोली मारने वाले तीनों लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए थे। गिरफ्त में आए घायल बदमाश प्रद्युम्न कुमार सरोज निवासी रामपुर भेड़ियानी, पूरे बंशी निवासी अजीत कुमार गौतम और  शिवबोझ के रहने वाले सुरेश पासी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा लालगंज कोतवाल की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed