{"_id":"5f401c9f8ebc3e3cef53f7b2","slug":"pratapgarh-fight-over-land-dispute-15-people-injured-pratapgarh-news-ald28416077","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: जमीन के विवाद में मारपीट, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: जमीन के विवाद में मारपीट, 15 लोग घायल
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को तहरीर दी गई है।
लबेदा निवासी कंधई व गोपीराम के परिजन शुक्रवार सुबह जमीन के विवाद को लेकर गालीगलौज करते हुए आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट व पत्थरबाजी में एक तरफ से शिवकुमार, रुद्रकुमार, कुसुम देवी, फूलमती व कंधई तथा दूसरी तरफ से गोपीराम, दिलीप कुमार, अमरावती व सिंटू घायल हो गए। उधर, बहुता निवासी श्रीकांत व रोहित उपाध्याय के परिजन शुक्रवार को अपनी जमीन के सरहद पर पिलर गाड़ने को लेकर भिड़ गए।
इस दौरान हुई मारपीट में एक तरफ से श्रीकांत व उसका भतीजा तथा दूसरी तरफ से रोहित, अभिषेक व चंद्रशेखर घायल हो गए। वहीं रेड़ीगारापुर निवासी रामनाथ यादव ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे गांव के चार लोग एक राय होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए हौदा फेंककर खूंटा उखाड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।