{"_id":"6833599eeea50e665e0755cf","slug":"pratapgarh-fafamau-railway-route-doubling-will-start-from-october-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-140471-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अक्तूबर से शुरू होगा प्रतापगढ़-फाफामऊ रेल मार्ग दोहरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अक्तूबर से शुरू होगा प्रतापगढ़-फाफामऊ रेल मार्ग दोहरीकरण
विज्ञापन
रेलवे ने प्रतापगढ़-फाफामऊ रेल मार्ग दोहरीकरण के लिए तीन साल पहले ही अनुमति दे दी है। अक्तूबर से ट्रैक दोहरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। ट्रैक दोहरीकरण से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। कम समय में यात्री लंबी दूरी का सफर तय कर सकेंगे। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
डीआरएम के सूचनाधिकारी एसके जायसवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ से फाफामऊ के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। प्रतापगढ़ से जंघई के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पूरा होने का इंतजार अबतक किया जा रहा था। मां बेल्हादेवी जंक्शन से गौरा के बीच यह कार्य हो गया है।
एक जुलाई तक गौरा से जंघई के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अक्तूबर से फाफामऊ-प्रतापगढ़ के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। अक्तूबर 2026 तक कार्यदायी संस्था कार्य पूरा कर रेलवे को हैंडओवर करेगी। उन्होंने बताया कि कुसमी और भुपियामऊ-विश्वनाथगंज स्टेशन के बीच ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
भुपियामऊ-विश्वनाथगंज के बीच बबुरहा गांव के पास ओवरब्रिज का निर्माण भी चल रहा है। जल्द ही कुसमी क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा। इन सब नए कार्यों के बाद ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि नवागत डीआरएम एसके वर्मा इन दिनों क्षेत्र में भ्रमण कर प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं।