फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Election Result EVM of fate of 90 candidates will open today

Pratapgarh Election Result: आज खुलेगी 90 प्रत्याशियों के भाग्य की ईवीएम

Thu, 10 Mar 2022 11:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh Election Result EVM of fate of 90 candidates will open today
महुली मंडी में मतगणना की तैयारी में पांडाल के चारों तरफ की गई बैरीकेडिंग। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विधानसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। जिले की सात विधानसभाओं से चुनाव मैदान में कूदे 90 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को होगा। महुली मंडी में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। साढ़े आठ बजे से रुझान आने लगेंगे। सातों विधानसभाओं के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा
विज्ञापन


रामपुर खास और बाबागंज में विधानसभाओँ की मतगणना 26-26 राउंड में पूरी हो जाएगी। जबकि रानीगंज विधानसभा की मतगणना 27, सदर और कुंडा सीट की मतगणना 28-28 राउंड में पूरी होगी। पट्टी में 30 राउंड और विश्वनाथगंज में 33 राउंड में मतों की गणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर खास और बाबागंज विधानसभा के परिणाम पहले आएंगे। महुली मंडी में सभी विधा नसभाओं के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। जहां आरओ और एआरओ के साथ ही प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतगणना होगी। एक राउंड की गणना में अधिकतम आठ मिनट लगेंगे। यही वजह है कि रुझान के लिए अधिक देर तक इंतजार नहीं करना होगा। मतगणना प्रारंभ होने के आधे घंटे बाद से रूझान आने लगेंगे। दोपहर 12 बजे तक जीत और हार का फैसला हो जाएगा।
लगभग दो बजे तक विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर दिया जाएगा। विधानसभावार होने वाली गणना के लिए प्रत्येक विधानसभाओं में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक विधानसभाओं में पांच-पांच बूथों के मतों की गणना वीवीपैट की पर्ची से होनी है। 25-25 मतों के बनने वाले बंडल में अधिक समय लगेगा, मगर इन मतों की गणना अंतिम चरण में होगी।

इसलिए शुरुआती दौर में रूझान आने में अधिक वक्त नहीं लगेगा। वैसे तो कर्मचारियों को सुबह छह बजे बुलाया गया है। इससे साफ है कि दो घंटे पहले आने वाले कर्मचारियों को अभिकर्ताओं के आने का इंतजार रहेगा। सुबह आठ बजे तक अभिकर्ताओं के आते ही मतगणना प्रारंभ हो जाएगी।
महुली मंडी में बना कंट्रोल रूम

इस लिंक पर क्लिक करें और उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों से हो जाएं रूबरू

विधानसभाओं के आरओ प्रत्येक राउंड की गणना की सूचना मंडी परिषद में बने कंट्रोलरूम को मुहैया कराएंगे। कंट्रोल रूम से ही चुनाव आयोग को मतगणना की प्रगति की रिपोर्ट देने के साथ ही रूझान की जानकारी सार्वजनिक होगी। इसके लिए भारी संख्या में फोर्स और अफसरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed