{"_id":"610c29368ebc3eaa0d3a9465","slug":"pratapgarh-encounter-with-police-accused-of-shooting-bjp-worker-shot-in-the-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली
Thu, 05 Aug 2021 11:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:38 PM IST
सार
- साथी भाग निकला, तमंचा-कारतूस संग बाइक बरामद
- रानीगंज के बुढ़ौरा में हुई पुलिस से भिड़ंत, दर्ज हैं नौ मुकदमे
विज्ञापन
pratapgarh news : पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
सरे बाजार भाजपा कार्यकर्ता व उसके साथी को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद की है। पुलिस के हाथ लगे आरोपी के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। उधर, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि बुधवार की रात रानीगंज थाने की पुलिस और स्वॉट टीम बदमाशों की धरपकड़ के लिए निकली थी। इस बीच पता चला कि हरिहरगंज में भाजपा कार्यकर्ता अमित तिवारी उर्फ मोनू व उसके साथी जयप्रकाश को गोली मारने की घटना में शामिल मोहम्मद अतहर निवासी गहरीचक थाना कंधई अपने किसी साथी के साथ बुढ़ौरा में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए मौजूद है। जिसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए बुढ़ौरा की ओर भागी। गांव के करीब बाइक के साथ दो लोग खड़े थे। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे।
पुलिस के पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में भाग रहे बदमाश मोहम्मद अतहर के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद वह गिर पड़ा। जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल अतहर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अतहर भाजपा कार्यकर्ता अमित तिवारी व उसके दोस्त जयप्रकाश को गोली मारने की घटना में फरार चल रहा था। रानीगंज थाने में मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसके ऊपर नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
नेताओं के साथ ली गई सेल्फी सोशल मीडिया पर करता था पोस्ट
मुठभेड़ में गिरफ्तार अतहर जिले के बड़े नेताओं के साथ अपनी तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। वह कभी सत्ता दल के नेताओं के साथ खड़ा नजर आता था तो कभी दूसरे राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ ली गई तस्वीर में दिखता था। हालांकि मुठभेड़ के बाद अस्पताल में किसी भी दल का नेता नजर नहीं आया। वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए काफी प्रयासरत रहा, मगर बाद नामांकन नहीं दाखिल किया।
नए लड़कों का बना रखा है गिरोह
पुलिस के अनुसार अतहर ने नए लड़कों का गिरोह बना रखा था। वह नेताओं के साथ ली गई तस्वीर दिखाते हुए सभी को सुरक्षित रखने का वादा करता था। इतना ही नहीं, वह युवाओं को बताता था कि स्वॉट टीम व एसटीएफ से भी उसके संबंध हैं। वह खुद को बहुत बड़ा नेता साबित करने की फिराक में था।