फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh encounter two accused of gang rape Patti Pratapgarh police

Pratapgarh : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों से हुई पुलिस मुठभेड़, दोनों को लगी गोली, एसआरएन में भर्ती

Wed, 24 Jul 2024 10:06 AM IST
Pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 10:06 AM IST
सार

 इलाके के कलियनापुर नहर पुलिया के पास दुष्कर्म के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में दो आरोपियों को पैर में गोली लगी है । पुलिस दोनों आरोपियों को इलाज के लिए सीएचसी ले आई । जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया है। कोतवाली पुलिस व स्वाट प्रभारी को सूचना मिली कि दुष्कर्म के दो आरोपी इलाके की कालियनापुर  नहर पुलिया के समीप मौजूद है।

विज्ञापन
Pratapgarh encounter two accused of gang rape Patti Pratapgarh police
Pratapgarh - फोटो : Amar ujala

विस्तार

पट्टी कोतवाली के बेलसंडी में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े। पैर में गोली लगने से घायल दोनों आरोपियों को एसआरएन में भर्ती कराया गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें जाैनपुर व सुल्तानपुर में डेरा डाल रखा है।

विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घर बेलसंडी में मंगलवार की शाम पुलिस व राजस्व विभाग की टीम दो बुलडोजर लेकर पहुंच गई थी। पुलिस की मौजूदगी में हाई वोल्टेज ड्रामा करीब ढाई घंटे तक चला। अंधेरा होने के पहले नायब तहसीलदार यह कहते हुए वापस हो लिए कि अभी नक्शा नजरी न होने के चलते पैमाइश संभव नहीं है। जिसके बाद सभी लोग वापस हो गए।
विज्ञापन


देर रात कलनियन नहर पुलिया के पास अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ रानीगंज विनय कुमार साहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बेलसंडी निवासी वसीम व मकबूल अली को पकड़ने पहुंची। आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वसीम के बाएं व मकबूल के दाएं पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में उपचार के लिए दोनों को सीएचसी पट्टी ले जाया गया। वहां से सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को एसआरएन भेजा। जहां पुलिस अभिरक्षा में दोनों आरोपियों का उपचार चल रहा है। मुठभेड़ में धराए आरोपियों के पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें जौनपुर व सुल्तानपुर में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जुटाया साक्ष्य

गैंगरेप के दो आरोपियों को मुठभेड़ में पकड़ने के बाद पुलिस टीम ने क्राइम सीन बनाने के लिए घेराबंदी की। बुधवार को कोतवाली पट्टी की पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए साक्ष्य संकलित किया।

बुलडोजर से सहमे हैं फरार आरोपियों के परिजन संग पड़ोसी, पसरा है सन्नाटा

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने में नाकाम पुलिस मंंगलवार की शाम दो बुलडोजर व राजस्व विभाग की टीम लेकर पहुंची। आरोपियों के घरों के आसपास जमीन की पैमाइश की जाती रही। जिससे आरोपियों के परिजन ताला बंद कर फरार हो गए। बुलडोजर की कार्रवाई से सहमे बीस से अधिक पड़ोसी भी ताला बंद कर चले गए। दो फरार आरोपियों के परिजन संग आसपास के लोग भी बुलडोजर की कार्रवाई की आशंका सहमे रहे। बेलसंडी में सन्नाटा पसरा रहा।

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गैंगरेप के दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ने में कामयाब रही। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed