फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh: elderly lives lost in Corona's panic

pratapgarh: कोरोना की दहशत में चली गई बुजुर्ग की जान

Wed, 12 Aug 2020 12:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh: elderly lives lost in Corona's panic
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अब लोग उसकी दहशत का भी शिकार होने लगे हैं। रानीगंज इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग से स्वास्थ्य कर्मियों ने उसके संक्रमित होने की आशंका जताई तो बुजुर्ग की घर पहुंचते ही सांसें थम गईं। हालांकि बाद में बुजुर्ग की रिपोर्ट निगेटिव आई। 
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के लिलहा गांव निवासी युसूफ (75) मंगलवार को अपने बेटे अच्छे के साथ कोरोना की जांच कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज गए थे। वहां उनकी एंटीजन किट से जांच की गई। जांच के बाद युसूफ कर्मचारियों से रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेने लगे। इस बीच किसी स्वास्थ्यकर्मी ने कह दिया कि पॉजिटिव लग रहे हैं।
विज्ञापन


किसी चिकित्सक को दिखा लें। यह सुनने के बाद यूसुफ सोच में पड़ गए। कुछ देर बाद अच्छे अपने पिता को लेकर घर चला आया। कोरोना की दहशत में यूसुफ ने घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि बाद में पता चला कि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बेटे अच्छे ने बताया कि घर आते समय रास्ते में युसूफ बार-बार कोरोना पॉजिटिव होने की बात दोहरा रहे थे।


उधर स्वास्थ्य कर्मियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। अच्छे समेत गांव के लोगों का कहना है कि कोरोना जैसी महामारी को लेकर भी स्वास्थ्य कर्मी संवेदनशीलता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed