फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Elderly dies in bull attack, incident in Sadar Bazaar of the city, mourning spread in the house

Pratapgarh : सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

Sun, 02 Jun 2024 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Jun 2024 07:00 PM IST
सार

सदर बाजार में सांड व गाय का झुंड आता देख वह उनसे बचने के लिए एक ओर भागे, लेकिन सांड ने उन पर हमला करते हुए उछाल दिया। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल अलीम को परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए।

विज्ञापन
Pratapgarh: Elderly dies in bull attack, incident in Sadar Bazaar of the city, mourning spread in the house
सांड के हमले का वीडियो सीसीटीवी में कैद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में अवारा मवेशी अब लोगों की जान लेने पर उतर आए हैं। सदर बाजार में सांड के हमले में बुजुर्ग मोहम्मद अलीम की मौत हो गई। जिससे घर में मातम पसरा रहा। शहर के अजीत नगर निवासी 75 वर्षीय मोहम्मद अलीम शनिवार को मगरिब की नमाज पढ़ने के लिए नूरी मसजिद गए थे। नमाज पढ़कर वह घर जा रहे थे।

विज्ञापन






विज्ञापन







इस बीच सांड व गाय का झुंड आता देख वह उनसे बचने के लिए एक ओर भागे लेकिन सांड ने उन पर हमला करते हुए उछाल दिया। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल अलीम को परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां सिर व रीढ़ की हड्डी में चोट के चलते देर रात उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखते अस्पताल पहुंचे। ईओ राम अचल कुरील ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। कुछ दिनों पहले करीब दो सौ अवारा मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेजा गया है। जो बचे हैं उन्हें भी गो संरक्षण केंद्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed