{"_id":"629b8398a6946d11a75c8bf3","slug":"pratapgarh-due-to-the-information-of-the-arrival-of-both-the-deputy-cm-keshav-and-brijesh-there-was-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : दोनों डिप्टी सीएम केशव और बृजेश के आगमन की सूचना से बढ़ी अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : दोनों डिप्टी सीएम केशव और बृजेश के आगमन की सूचना से बढ़ी अफरा-तफरी
Sat, 04 Jun 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Jun 2022 09:38 PM IST
सार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पहले पांच जून को आना था लेकिन, अचानक उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। अब वह सात जून को बेल्हा आएंगे। हालांकि अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है मगर, पार्टी के नेताओँ को मैसेज आ गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सूबे के दोनों डिप्टी सीएम अगले सप्ताह बेल्हा आ रहे हैं। सात जून को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और 11 जून को बृजेश पाठक का कार्यक्रम लगा है। इसकी जानकारी होने के बाद अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। विभागीय डाटा दुरुस्त करने के साथ ही जिले के अफसर सौ दिन की कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने में लगे हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पहले पांच जून को आना था लेकिन, अचानक उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। अब वह सात जून को बेल्हा आएंगे। हालांकि अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है मगर, पार्टी के नेताओँ को मैसेज आ गया है। इधर, डिप्पी सीएम बृजेश पाठक 11 जून को बेल्हा आ रहे हैं। वह विकास कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
जिले में एक सप्ताह में दोनों डिप्टी सीएम के आने से अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। दोनों डिप्टी सीएम के पास अहम विभाग हैं। केशव प्रसाद मौर्य के पास ग्राम्य विकास विभाग और बृृजेश पाठक के पास स्वास्थ्य विभाग है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए प्रयागराज मंडल का प्रभारी बनाया गया है। शनिवार को कुंडा समाधान दिवस से लौटने के बाद जिले के अफसर विभागीय आंकड़ों को दुरुस्त करने में लगे रहे। फिलहाल अफसरों के लिए सौ दिन की कार्ययोजना गले की फांस बनी हुई है।
विज्ञापन