फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Doctors referred as serious, ambulance personnel did the delivery

प्रतापगढ़ : चिकित्सकों ने गंभीर बताकर रेफर किया, एंबुलेंस कर्मियों ने कराया प्रसव

Sun, 10 Apr 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Doctors referred as serious, ambulance personnel did the delivery
चिकित्सकों ने गंभीर बताकर किया रेफर, एंबुलेंसकर्मियों ने कराया प्रसव
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जिस प्रसव पीड़िता की हालत गंभीर बताकर मानधाता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, उसने एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया। एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने नार्मल प्रसव कराया। नवजात की किलकारी सुन परिजन चहक उठे।

विकास खंड मानधाता के सिपाह महेरी निवासी जावेद की पत्नी अफसरुन गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन उसे लेकर मानधाता अस्पताल पहुंचे। देर शाम डॉक्टरों ने यह बताकर रेफर कर दिया कि बगैर ऑपरेशन प्रसव हो पाना संभव नहीं है। अफसरुन की हालत गंभीर है और उसे जान का खतरा है। इससे घबराए परिजनों ने 108 एंबुलेंस बुलाई। प्रसव पीड़िता को एंबुलेंस से लेकर डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। भंगवाचुंगी के करीब अफसरुन की पीड़ा बढ़ने पर चालक और ईएमटी ने नार्मल प्रसव कराया। नवजात की किलकारी एंबुलेंस में गूंजने लगी। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed