{"_id":"6251d7245d0fb93e5b70eedd","slug":"pratapgarh-doctors-referred-as-serious-ambulance-personnel-did-the-delivery-pratapgarh-news-ald3305910125","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : चिकित्सकों ने गंभीर बताकर रेफर किया, एंबुलेंस कर्मियों ने कराया प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : चिकित्सकों ने गंभीर बताकर रेफर किया, एंबुलेंस कर्मियों ने कराया प्रसव
विज्ञापन
चिकित्सकों ने गंभीर बताकर किया रेफर, एंबुलेंसकर्मियों ने कराया प्रसव
प्रतापगढ़। जिस प्रसव पीड़िता की हालत गंभीर बताकर मानधाता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, उसने एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया। एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने नार्मल प्रसव कराया। नवजात की किलकारी सुन परिजन चहक उठे।
विकास खंड मानधाता के सिपाह महेरी निवासी जावेद की पत्नी अफसरुन गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन उसे लेकर मानधाता अस्पताल पहुंचे। देर शाम डॉक्टरों ने यह बताकर रेफर कर दिया कि बगैर ऑपरेशन प्रसव हो पाना संभव नहीं है। अफसरुन की हालत गंभीर है और उसे जान का खतरा है। इससे घबराए परिजनों ने 108 एंबुलेंस बुलाई। प्रसव पीड़िता को एंबुलेंस से लेकर डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। भंगवाचुंगी के करीब अफसरुन की पीड़ा बढ़ने पर चालक और ईएमटी ने नार्मल प्रसव कराया। नवजात की किलकारी एंबुलेंस में गूंजने लगी। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।