फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Doctor's carelessness leads to death of childbirth, ruckus

प्रतापगढ़: डॉक्टर की लापरवाही से प्रसव पीड़िता की मौत, हंगामा

Mon, 17 Jun 2019 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Doctor's carelessness leads to death of childbirth, ruckus
महिला अस्पताल में प्रसव पीड़िता की मौत के बाद पहुंचे परिजन। - फोटो : pratapgarh
 डॉक्टरों की लापरवाही ने एक प्रसव पीड़िता की जान ले ली। गौरा सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने के बजाए शनिवार रात घर भेज दिया। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन रानीगंज सीएचसी ले गए, जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


रानीगंज थाना के आमापुर बेर्रा निवासी 24 वर्षीय सुनीता पाल पत्नी ओमप्रकाश पाल पति के साथ सूरत में रहती थी। वह गर्भवती थी। शनिवार सुबह ओमप्रकाश उसे लेकर घर पहुंचा। सुनीता की हालत बिगड़ने लगी। उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आरोप है कि परिजन पहले जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे।  यहां चिकित्सकों ने दवा देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे सुनीता की हालत फिर बिगड़ने लगी। घबराए , परिजन उसे लेकर गौरा सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज करना उचित नहीं समझा। उसे घर भेज दिया। रविवार सुबह उसे रानीगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने महिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने महिला अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलते ही सीएमओ एके श्रीवास्तव और कोतवाल अस्पताल पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।


शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी सीएमएस रीना प्रसाद ने बताया कि महिला की मौत हो गई थी। तब परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed