फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: DM reached Kandhai police station, heard the problems of the victims

प्रतापगढ़: डीएम पहुंचे कंधई थाना, पीड़ितों की समस्याएं सुनीं

Sun, 20 Sep 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: DM reached Kandhai police station, heard the problems of the victims
कंधई थाने में शिकायतें सुनते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
डीएम डा. रुपेश कुमार ने शनिवार को कंधई थाने में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं। शिकायत रजिस्टर में निस्तारण की आख्या नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए एसओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जितनी भी शिकायतें आएं, उन्हें पंजीकृत करने के साथ ही निस्तारण की स्थिति को भी लिखा जाना चाहिए। ग्राम रठवत निवासी साइना बानो के जमीन विवाद को निपटाने के लिए डीएम ने सीओ और एसडीएम पट्टी को मौके पर जाने के लिए कहा। सरसीडीह की प्रधान उर्मिला देवी ने बताया कि ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू कराया गया है, जिसमें गांव के कुछ लोग बाधक बने हुए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने एसओ को निर्देश दिया कि जो लोग निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें आईं। डीएम ने राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जमीन विवादों को निस्तारित करने को कहा है। इस मौके पर एडीएम शत्रोहन वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, एसडीएम पट्टी डीपी सिंह, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed