फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh DM, medical college is a priority as soon as he takes office

पद संभालते ही बोले प्रतापगढ़ डीएम, मेडिकल कॉलेज बनवाना प्राथमिकता

Wed, 26 Feb 2020 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh DM, medical college is a priority as soon as he takes office
जिला कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते नवागत डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
जिले के नए डीएम के रूप में डा. रूपेश कुमार ने मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिले में निर्मित हो रहे मेडिकल कालेज का अविलंब निर्माण कराकर संचालित कराना है। कहा कि आम जनता के दुख-दर्द में शामिल होना और निस्तारण करना मेरी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

जिले में नए डीएम के रूप में तैनाती पानी डा. रूपेश कुमार सोमवार की शाम आठ बजे अपने सरकारी आवास पहुंच गए थे। सुबह साढ़े नौ बजे कोषागार पहुंचे और कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद कलेक्ट्रेट में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कोषागार में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने मेडिकल कालेज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराकर जनता के लिए समर्पित करने की बात कही है। कहा कि बेल्हा की जनता के लिए चौबीस घंटे दरवाजा खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पूरी तरह पारदर्शिता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कलेक्ट्रेट में काफी देर तक रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर एडीएम शत्रोहन वैश्य, एसडीएम सदर मोहनलाल, राहुल यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed