फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: distance from mosque and Idgah, Eid prayers performed in homes

Pratapgarh: मस्जिद और ईदगाह से बनाई दूरी, घरों में अदा की गई ईद की नमाज 

Mon, 25 May 2020 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 May 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: distance from mosque and Idgah, Eid prayers performed in homes
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
ईद के  त्योहार पर न तो मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा हुई और न ही इफ्तार पार्टियां हुईं। बेहद सादगी से परिवार के सदस्यों ने घरों में जोहर की नमाज अदा करके मुल्क को कोरोना से निजात दिलाने और नेकी और बरकत के लिए अल्लाह से दुआएं मांगीं। ईद के त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह तो रहा, मगर इस बार सेवई की मिठास फीकी नजर आई। 
विज्ञापन

 

Pratapgarh: distance from mosque and Idgah, Eid prayers performed in homes
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
माह भर से रोजा रहकर अल्लाह की इबादत में पांच वक्त की नमाज अदा करने वाले मुस्लिम भाइयों ने ईद के मौके पर मुल्क को कोरोना से निजात दिलाने की अर्ज लगाई। कोरोना वैश्विक महामारी के खतरे के चलते ईद का त्योहार बेहद सादगी से मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में इमाम के साथ पांच लोगों ने नमाज अदा की तो अन्य लोगों ने घरों में जोहर की नमाज अदा करके मुल्क को कोरोना से निजात दिलाने के साथ ही नेकी और बरकत की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh: distance from mosque and Idgah, Eid prayers performed in homes
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
कोरोना वैश्विक महामारी का खौफ लोगों के सिर चढ़कर बोला। आलम यह रहा कि सुबह की नमाज के बाद लोग एक दूसरे के घर जाने और गले मिलकर मुबारकबाद से देने से परहेज करते रहे। ईद की खुशियां परिवार के संग साझा करने वाले लोग बाहर निकलने के बजाए सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते रहे।
विज्ञापन

Pratapgarh: distance from mosque and Idgah, Eid prayers performed in homes
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
ईद पर प्राय: नए कपड़ों में नजर आने वाले लोग पुराने और धुले हुए कपड़े पहने हुए नजर आए। दरअसल, शहर में कपड़ों का हब कहे जाने वाले पंजाबी मार्केट की दुकानों और शहर के मालशॉप में दो माह से ताला लटक रहा है, इससे नए कपड़े खरीदने का मौका ही नहीं मिला। हालांकि में घरों में सेवई के साथ पकवानों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि कहीं भी इफ्तार पार्टी नहीं हुई। लोग सेवई खाने भी दूसरे के घर नहीं पहुंचे। घरों में ही लोग परिवार के बीच ईद का त्योहार मनाते दिखे। 
 

Pratapgarh: distance from mosque and Idgah, Eid prayers performed in homes
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

मुंह पर मॉस्क और जेब में सैनिटाइजर 

ईद मिलने के निकलने वाले अधिकांश लोग मुंह पर मॉस्क लगाए हुए थे तो जेब में सैनिटाइजर था। जब वह किसी के घर से आगे बढ़ते तो थोड़ी दूर चलकर पहले सैनिटाइजर निकालकर हाथ में लगाते उसके बाद ही आगे बढ़ते थे। प्रधानी के  चुनाव को हवा देने के लिए कुछ लोग ईद के त्योहार पर मॉस्क और सैनिटाइजर बांटते नजर आए। 

 

Pratapgarh: distance from mosque and Idgah, Eid prayers performed in homes
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

ईदगाह और मस्जिदों में नहीं लगा मेला 

कोरोना संक्रमण के भय से इस बार ईदगाह और मस्जिदों पर मेला नहीं लगा। बीते वर्षों में ईदगाह और मस्जिदों के बाहर लगने वाले मेले में रोजेदार पसंदीदा सामानों की खरीद करने के साथ एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते थे, मगर इस वर्ष ईदगाह पर मजिस्दों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा।

 

Pratapgarh: distance from mosque and Idgah, Eid prayers performed in homes
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

पल-पल टिकी रही पुलिस की नजर 

ईद की नमाज को लेकर जिलेभर की पुलिस सक्रिय रही। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर भीड़ एकत्रित नहीं होने देने के लिए मुखबिरों से अफसर जानकारी लेते रहे। शहर के भुपियापुर में भारी संख्या में मुस्लिम भाई नमाज अदा करने आते थे, मगर इस बार पाबंदी होने से पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से ईद की नमाज घरों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed