{"_id":"5f3fda748ebc3e6206471f10","slug":"pratapgarh-demonstration-on-irregularities-in-construction-works-pratapgarh-news-ald2841159162","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: निर्माण कार्यों में अनियमितता पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: निर्माण कार्यों में अनियमितता पर प्रदर्शन
विज्ञापन
मांगो को लेकर जुलूस के साथ एसडीएम को ज्ञापन देने जाते कांग्रेस के कार्यकर्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विकास खंड के करनपुर करमचंदा और पूरेपितई गांव में आधी-अधूरी सड़क और नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के खंड दो में प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता के अनुपस्थिति में एई को ज्ञापन सौंपकर अविलंब जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में शुक्रवार को सदर विकास खंड के ग्राम सभा करनपुर करमचंदा के पूरे पितई में पीडब्ल्यूडी द्वारा अधूरी बनाई गई सड़क और नाली निर्माण में बरती गई अनियमितता की जांच कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड दो के नहीं मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में सदर ब्लाक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और एडीओ पंचायत से वार्ता कर समस्याओं का निस्तारण की मांग की।
बीडीओ सदर आकांक्षा सिंह ने नाली की सफाई और जलभराव की समस्या के निदान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर डॉ प्रशांत देव शुक्ला ,इरफान अली ,कपिल द्विवेदी, प्रेम शंकर द्विवेदी ,दानिश माबूद, विश्वास सिंह, चंद्र नाथ शुक्ला, नीरज अग्रहरि, मोहम्मद हुसैन, विश्व प्रकाश पांडेय, विजयशंकर त्रिपाठी ,रमाशरण मिश्र ,विश्वदीपक श्रीवास्तव ,नूर आलम, विनय मिश्र ,उत्सव भूषण, देवमणि पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूपी सरकार हर मोर्चे पर विफल : जिलाध्यक्ष
धरना-प्रदर्शन कर उठाई किसानों की समस्या
किसानों की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शुक्रवार को आंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा है कि यूपी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। खाद, बीज, बिजली नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। आवारा जानवर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है,। कहा कि प्रदेश में यूरिया की भारी किल्लत हो गई है। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी, जिसका मुआवजा आज तक किसानों को नहीं मिला है। कांग्रेसियों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस अवसर पर डा.वीके सिंह, रोहित शुक्ल, सलीम उल्ला, उज्ज्वल शुक्ल, कैलाशनाथ पांडेय, यमुना प्रसाद पांडेय, सुरेश मिश्र, संतोष त्रिपाठी, संतोष शर्मा, करुण पांडेय, फिरोज कुरैशी, अशोक सिंह, वेदांत तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।