फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Dead body of a young man seen close to Kachra Bridge

प्रतापगढ़: कछरा पुल के करीब दिखा युवक का शव

Thu, 03 Sep 2020 10:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Dead body of a young man seen close to Kachra Bridge
Pratapgarh: Dead body of a young man seen close to Kachra Bridge
रानीगंज थाना क्षेत्र के कछरा पुल के करीब गुरुवार को शारदा सहायक नहर में एक युवक का शव बहते हुए दिखा। जिससे सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार शव पुराना लग रहा था। रानीगंज पुलिस शव मिलने से इनकार करती रही।
विज्ञापन

अजीतनगर में मिला अधेड़ का शव
शहर के अजीत नगर में एक अधेड़ का शव मिला। गुरुवार दोपहर अजीत नगर ठकुरइया में सूनसान स्थान पर एक अज्ञात 55 साल के अधेड़ का शव पड़ा था। जिसे देखने के बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया। चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज ने बताया कि मृतक किशोर सिटी प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वह दिव्यांग है और भिक्षाटन का अपना जीविकोपार्जन करता था। मृतका की पत्नी संगीता सिटी नगर पंचायत में काम करती है। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

रंजिश में पत्रकार के परिजनों को किया लहूलुहान
रंजिश में पड़ोसियों ने पत्रकार के परिजनों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सभी को सीएचसी लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के मुआर अधारगंज निवासी सलमान एक दैनिक समाचार पत्र का संवाददाता है। उसके चाचा आरिफ (40) गुरुवार की सुबह घर के बाहर बैठे थे। रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने अचानक उसके घर पर धावा बोल दिया। आरिफ को पीटना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर बेटा आसिफ (21) दौड़ पड़ा। उसे भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। बीचबचाव के लिए सलमान के पिता गुलाम मोहम्मद (66) दौड़े तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडे से हमला कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। तब जाकर विवाद शांत हुआ। मारपीट में घायल लोगों को अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी को लेकर चले लाठी-डंडे, 11 लोग घायल
किशोरी से छेडख़ानी के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। रानीगंज थाना क्षेत्र के हरनाहरपुर गांव में बुधवार की शाम किशोरी के साथ छेड़खानी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे के साथ जमकर ईट-पत्थर चले। जिसमें एक पक्ष से ऋषिकेश (28), वरुण (34), विनोद (50), सावन (12), खुशबू (16) व दूसरे पक्ष से शिवकुमारी (40), निकेश (20), सतीश (21), नागेंद्र (19), अमन (14), संदीप (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। जहां से विनोद, शिवकुमारी व सतीश की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed