फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh crime news

पुलिस व राजस्व टीम को ईट-पत्थर लेकर दौड़ाया

Mon, 15 Feb 2021 01:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh crime news
pratapgarh crime news
रानीगंज। तहसील क्षेत्र के आमापुर व थरिया गांव के रास्ते के बीच बनी दीवार गिराते समय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और राजस्व टीम को ईट-पत्थर लेकर दौड़ा लिया। वहां से राजस्व टीम भाग निकली। एक सिपाही जान बचाने के लिए घर में घुस गया। करीब दो घंटे तक मकान में फंसे सिपाही को बचाने के लिए पुलिसकर्मी आगे नहीं आए। उग्र ग्रामीणों से बचकर किसी तरह वह फोर्स के पास पहुंचा। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के आमापुर और थरिया गांव के बीच से निकले रास्ते पर कुछ लोगों ने दीवार बना ली थी। सार्वजनिक जमीन को कुछ लोग अपना बता रहे थे। इसकी शिकायत मिलने के बाद शनिवार शाम विवाद सुलझाने के लिए राजस्व कर्मियों की टीम फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पैमाइश के बाद राजस्वकर्मियों ने विवादित जमीन की निशानदेही कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजस्व टीम की मौजूदगी में जेसीबी से रास्ते में बनी दीवार गिराई जाने लगी। मौके पर मौजूद ग्रामीण इसका विरोध करने लगे।
विज्ञापन

अचानक लोगों ने ईट-पत्थर लेकर पुलिस और राजस्व टीम को दौड़ा लिया। यह देख राजस्व टीम और पुलिसकर्मी जान बचाकर भाग निकले। एक सिपाही जान बचाने के लिए एक मकान में घुस गया। दो घंटे तक वह घर में छिपा रहा। उसे सुरक्षित लाने के लिए पुलिसकर्मी उधर जाने का साहस नहीं कर सके। किसी तरह बचकर वह थाने पहुंचा। रानीगंज सीओ अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि ईट-पत्थर लेकर दौड़ाने की बात गलत है। कुछ ग्रामीणों ने दीवार गिराने को लेकर विरोध जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed