फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Crime News

पुलिस अभिरक्षा से फरार भानु दुबे की तलाश में अमेठी में दबिश

Sat, 05 Oct 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh Crime News
कटरामेदनीगंज चौराहे पर संदिग्ध वाहन की तलाशी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
राहुल से पूछताछ के बाद लालगंज सीमा पर पुलिस करती रही छापेमारी, नहीं लगा हाथ
विज्ञापन

पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया, शार्प शूटर की हालत में सुधार
प्रतापगढ़। पांच साल पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार इनामी अपराधी भानु दुबे की तलाश में स्वाट टीम ने अमेठी में दबिश दी लेकिन हाथ नहीं लगा। पुलिस कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मुठभेड़ में घायल भानु दुबे के शार्प शूटर राहुल तिवारी की हालत में सुधार है। पुलिस काफी दिनों से फरार भानु दुबे की तलाश में अब फिर जुट गई है।
जेठवारा थानाध्यक्ष व स्वाट टीम ने गुरुवार को भोर में सरायमकई के लोनी नदी पुल के पास शातिर इनामी बदमाश भानु दुबे के शार्प शूटर राहुल तिवारी निवासी भंगवा को मुठभेड़ में दबोच लिया। राहुल के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। राहुल से पूछताछ के बाद 50 हजार के इनामी शातिर बदमाश भानु दुबे के ठिकाने के बारे में जानकारी मिली। उसकी तलाश में स्वाट टीम उसकी तलाश में अमेठी जिले में दबिश देने पहुंची। चार संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा। कुछ लोगों को पुलिस अपने साथ उठा लाई। उनसे पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश द्विवेदी ने बताया कि भानु के बारे में राहुल से पूछताछ में कुछ ठिकानों का पता चला था। जिसके बाद पुलिस टीम को लगाया गया है। उम्मीद है कि काफी दिनों से फरार चल रहे भानु दुबे पुलिस के शिकंजे में होगा। घायल राहुल की हालत में सुधार होने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के स्वैप मशीन से निकाली पेंशन
जेठवारा। पेट्रोल पंप से पेंशन के रुपये लेने वाले पेंशनधारक के खाते से 61 हजार रुपये निकल गए। मामले की जानकारी होते ही उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पेट्रोल पंप पर एक अक्तूबर को छिटाही निवासी राम बहादुर गुप्ता पेंशन लेने गया था। उसका आरोप है कि पेट्रोल पंप के स्वैप मशीन से सेल्समैन की मौजूदगी में पेंशन के पांच हजार रुपये निकाले। रुपये लेकर वह चला गया और एटीएम कार्ड पंप पर ही भूल गया था। दूसरे दिन उसके मोबाइल पर मैसेज आया। जिससे पता चला कि उसके खाते से 61 हजार 1 सौ रुपये निकल गए। उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। वह भागकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा और भूला एटीएम मांगने लगा। सेल्समैन व दूसरे लोगों ने एटीएम कार्ड न होने की बात कही। जबकि राम बहादुर का कहना है कि उसने सेल्समैन व पंप के मालिक के सामने एटीएम का पिन नंबर बताया था। उसने कटरागुलाब सिंह चौकी पर जाकर शिकायत की लेकिन उसकी फरियाद पुलिस ने अनसुनी कर दी। जेठवारा एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया पेट्रोल पंप स्वैप मशीन से रुपये का लेनदेन करना गलत है। यदि ऐसा हो रहा है तो मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बदमाशों की तलाश में एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस ने डाला डेरा
प्रतापगढ़। प्रयागराज में एटीएम कैशवैन से 1.64 करोड़ रुपये उड़ाने वाले बदमाशों की तलाश में प्रयागराज पुलिस के साथ ही एसटीएफ ने जिले में डेरा डाल रखा है। पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पट्टी इलाके के हो सकते हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में खड़ी एटीएम कैशवैन से गुरुवार की शाम बदमाशों ने 1.64 करोड़ रुपये उड़ा दिया था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस व एसटीएफ लगातार बदमाशों की तलाश में लगी हुई है। सूत्रों की मानें तो जिले में पहले तैनात रहे पुलिसकर्मियों को बदमाशों की तलाश में लगाया गया है। गुरुवार की देर रात ही पुलिस जिले में आ धमकी। पुलिस ने पट्टी इलाके के संदिग्ध बदमाशों की तलाश में दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले। एसटीएफ व प्रयागराज जिले के कई थानों की पुलिस डेरा डाले हुए हैं। संदिग्ध बदमाश पुलिस के रडार पर हैं। सीओ क्राइम आलोक सिंह ने बताया कि इस बदमाशों की तलाश में स्वाट टीम भी लगी हुई है। प्रयागराज से भी पुलिस टीमें आईं हैं। वे अपना काम कर रहीं हैं और जिले की पुलिस अपने तरीके से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed