फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Corona's horror even in the evaluation of copies

प्रतापगढ़: कापियों के मूल्यांकन में भी कोरोना की दहशत

Mon, 16 Mar 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Corona's horror even in the evaluation of copies
जीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन को आयी उत्तर पुस्तिका। - फोटो : PRATAPGARH
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चार केंद्रों पर सोमवार से शुरू होगा। शहर में बनाए गए चार मूल्यांकन केंद्रों पर 643388 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मूल्यांकन के लिए 2816 परीक्षक व 356 डिप्टी हेड की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

रविवार को मूल्यांकन केद्रों पर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। इधर, मूल्यांकन केंद्रों पर भी कोरोना का खौफ है। मूल्यांकन केंद्रों पर जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो रहा है जो 25 मार्च तक चलेगा। शहर के जीआईसी में 1 लाख 86 हजार 123 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 82 डिप्टी हेड एवं 787 परीक्षक तैनात किए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक इंटर कालेज में 1 लाख 65 हजार कापियों के लिए 76 डिप्टी हेड एवं 701 परीक्षक नियुक्त हैं। केपी इंटर कालेज में 1 लाख 20 हजार कापियों के लिए 65 डिप्टी हेड एवं 606 परीक्षक लगाए गए हैं। जबकि पीबी इंटर कालेज में 1 लाख 72 हजार 265 कापियों के लिए 113 डिप्टी हेड एवं 722 परीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।
शहर के जीआईसी एवं केपी इंटर कालेज में इंटर मीडिएट एवं तिलक इंटर कालेज और पीबी इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निर्धारित किया गया है।

डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो चुकी है। कोरोना से बचाव के निर्देश दिए गए है। उसी के अनुरूप उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
करोना से बचाव के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर दिए गए निर्देश
दो परीक्षक की न्यूनतम 1 मीटर दूरी पर बैठने की व्यवस्था होगी
- मूल्यांकन केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था
- दरवाजे, खिड़कियों, कमरों की सफाई की विशेष व्यवस्था
- हाथ धोने के लिए केंद्रों पर साबुन/सेनेटराइजर की व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed